आज हम आपको हमारे क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायोपिक पर बनी फिल्म एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी के मूवी रिव्यु के बारे में बात करेंगे, हम आपको इस फिल्म का मूवी रिव्यु बताएँगे जिससे आपको इस मूवी को देखने का उत्साह और बढ़ जाएगा तो आइये इसके बारे में विस्तार से बताते है
मूवी की स्टारकास्ट :-
● सुशांत सिंह राजपूत - महेंद्र सिंह धोनी
● भूमिका चावला - जयंती गुप्ता (धोनी की बड़ी बहन)
● अनुपम खेर - पान सिंह (धोनी के पिता)
● दिशा पटानी - प्रियंका झा(धोनी की गर्लफ्रेंड)
● कियारा आडवाणी - साक्षी धोनी (धोनी की वाइफ)
★स्टारकास्ट की परफॉरमेंस :-
धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत ने लोगो को बहुत प्रभावित किया है मानो सुशांत ने मूवी में ऐसी जान फुंखी है जिनसे उनके फैंस और भी बढ़ गए है। दिशा पटानी ने धोनी की गर्लफ्रेंड के रोल में बखूबी काम किया है बाकी के फिल्म के सह-कलाकार ने भी बढ़िया भूमिका निभायी है।
म्यूजिक डायरेक्शन
फिल्म में आपको इंस्पिरेशन के साथ साथ आपको इसके गाने भी अच्छे लगेंगे क्योंकि इसके म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मालिक और रोचक कोहली है जिन्होंने अपनी म्यूजिक डायरेक्शन को मूवी के हिसाब से एकदम सटीक बैठाला है।
Ise bhi Padhe >> फिल्म "मिर्ज़्या" का मूवी रिव्यु यहाँ जानिये
कहानी :-
इस फिल्म की कहानी हु-ब-हु धोनी के रियल लाइफ पर आधारित है जिन्हें बल्लेबाज़ी करना पसंद रहता है साथ ही वो विकेट कीपिंग भी करते है फिल्म के फर्स्ट पार्ट में आपको धोनी के स्ट्रगल के बारे में पता चलेगा जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा क्योंकि इस फिल्म में टिकट कलेक्टर से लेकर महान क्रिकेटर तक का सफर दर्शाया गया है। फिल्म के दूसरे हाफ में आपको धोनी के लव लाइफ के बारे में और उनके वर्ल्डकप में खेलने तक का सफर है जिससे आप बहुत पसंद करेंगे... बाकी का पता आपको फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा
तो दोस्तों यह फिल्म आप जरूर देखें , इस फिल्म में आपको कुछ करने का, आगे बढ़ने का जज़्बा मिलेगा
धन्यवाद