Virus क्या होता है
जिस तरह से human body में virus होता है जो हमे बीमार करता है और हमारे इम्यून सिस्टम पर नकारात्मक असर करता है उसी तरीके से computer के लिए भी डिजाईन किये गये वो software जो computer के काम को प्रभावित करते है और उसे computer की गतिविधि को गलत तरीके से प्रभावित करने के लिए बनाया गया होता है जो computer के काम को बाधित करता है उसे हम virus कहते है यह भी बाकि softwares की तरह होता है ,यह एक ऐसा प्रोग्राम होता है जो खुद को कॉपी करता है और उसी के जरिये एक से दूसरे computer में फ़ैल जाता है | mostly virus जो है वो अक्सर pen drive जेसे माध्यमो से फैलते है जो एक से दूसरे pc में अधिक इस्तेमाल किये जाते है |
virus के type
malware
– malware और virus दोनों अलग अलग चीज़ होते है malware एक term है जो virus के प्रकार को define करती है malware का मतलब है malicious software अर्थात वो कोई भी software या प्रोग्राम जो आपके computer या उसकी सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकता है वो malicious software की श्रेणी में आता है और इसमें कई तरह के प्रोग्राम आते है जैसे कि virus ,spyware जो आपके pc से जानकारी चुराते है ,ट्रोजन हॉर्स और अन्य कई तरह के malicious software जिनमे से कुछ के बारे में हम अभी जानेगे.
spyware
– ये ऐसे software होते है जो computer के अंदर install होने के बाद computer में व्यक्तिगत और अन्य कई तरह की जानकारियां इक्कठा करते है और उसके बाद software बनाने वाले को भेज देते है.
scareware –
इस तरह के केस में user computer इस्तेमाल कर रहा होता है और उसके पास किसी लिंक या अन्य किसी तरह से message आता है कि यह एक free antivirus है या अन्य कुछ उपयोगी tools है और user उस लिंक पर डाउनलोड करता है उसके बाद computer में install होने के बाद वो software कई तरीके से computer को नुकसान करता है.
कैसे रोके virus
कैसे रोके – तमाम तरह के virus को को रोकने के लिए आपके computer में antivirus होना आवश्यक है हालाँकि कोई भी तरह का antivirus हर तरह के virus से आपके pc की सुरक्षा नहीं करता है लेकिन अगर आप अधिक इन्टरनेट इस्तेमाल करते है तो किसी भी antivirus का paid version इस्तेमाल करें ऐसे में कोई भी नया virus आता है तो आपको उसके लिए update मिल जाती है जिसके जरिये आप बड़ी आसानी से अपने computer की सुरक्षा कर सकते है लेकिन अगर आप इन्टरनेट का अधिक इस्तेमाल नहीं करते है तो कोई भी free version डाउनलोड कर सकते है.
SHARE THIS POST ON


