परीक्षाओ में सफलता कैसे पायें ? परीक्षाओ में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए किन- किन चीजो का ध्यान रखना चाहिए ? पूरी जानकारी

0
हेल्लो दोस्तों ....
ये पोस्ट पढने वाले सभी पाठक को मेरा नमस्कार ......



आप सब जानते है कि वर्तमान का समय परीक्षाओ का समय है और इस समय सभी विद्यार्थियों के मन में परीक्षा का डर समाया रहता है ,वे इस समय काफी अवसादग्रस्त रहते है ,उनके मन में केवल एक ही सवाल रहता है कि हम एग्जाम में पास कैसे होंगे ? पास हो पाएंगे या नही ?


आज हम आपको बतायेंगे की exam में सफल कैसे पाए ? सफल होने के लिए क्या करे ? हमें कैसे पढाई करनी चाहिए की हम top position पर रहे ?


exam के समय हर विद्यार्थी की लगभग यही परेशानी रहती है . स्टूडेंट का सबसे बड़ा प्रॉब्लम ये रहता है कि वो पढता तो है पर एग्जाम के टाइम सब भूल जाता है . असल में ये किसी टेंशन की वजह से होता है , इसलिए आज इस टॉपिक पर चर्चा करेंगे जिससे आप बिना डर के एग्जाम में अच्छे मार्क्स से पास हो सकते है .


आइये जाने की exam के time हमें कैसे पढनी चाहिए ?किन - किन चीजो से परहेज करनी चाहिए / --

Time Table Set Kare -

मेरा ये मानना है कि real study एग्जाम से कम से कम दो से तीन महीने पहले ही शुरू कर देनी चाहिए और इस बीच समय सारणी बनाना न भूले क्युकी समय सारणी बनाने से सभी sabject को बारी -बारी से पढने का अवसर मिलता है . समय सारणी काफी सोच समझकर बनाना चाहिए ,समय सारणी ऐसा हो जिसमे सभी subject को समयानुसार समाहित किया गया हो .
एक महत्वपूर्ण बात यह है की समय सारणी में एक विषय के एक unit कम्पलीट हो जाने पर ही other सब्जेक्ट के unit को पढने का टाइम सेट करे .

example -


आप इन date different को अपने पढाई के अनुसार सेट कर सकते है .
loading...


tension फ्री रहे - exam के समय ही विद्यार्थियों के लाइफ का सबसे टेंशन का समय रहता है , वे बस पास होने के बारे में ही सोचते रहते है . मै उन लोगो को सलाह देता हु कि इस समय टेंशन फ्री रहे और खुले दिमाग और तन-मन-धन से पढाई पर ध्यान देवे .


Distraction से दूर रहे - distraction यानी कि बाहरी गतिविधि जैसे की social media से लगे रहना ,इस समय facebook ,whatsapp वगैरह सोशल नेटवर्क से बाज आये क्योंकि इनसे हमारे mind भटकता है और पढने से भी रोकती है. इसलिए परीक्षा के समय ये सब से दूरी बनाये रहे .


music और गाना सुने - निरंतर पढाई करने से भी mind pain करने लगता है ,तो इसलिए लगातार न पढ़के बीच-बीच में संगीत और गाने सुनना चाहिए इससे mind fress रहता है .


कितना पढ़े - सबसे पहले तो आप ये सोचे की हम कितना पढ़े जिससे पास हो सके यानि की पास कैसे हो इस बारे में थोडा मनन कर ले ,फिर आप टॉप करने के बारे में सोचना . यदि आपके syllabus में 10 unit हो तो कम से कम 6 यूनिट जो आपको सरल लगे , को कंठस्थ पढ़ ले और यदि 5 unit हो तो कम से कम 3 यूनिट जो आपको सरल लगे ,को कंठस्थ कर ले .जब ये 6 यूनिट या 3 यूनिट completely study हो जाये तब आगे की यूनिट को पढना चाहिए .मै मानता हु यही तरीका पास होने के साथ -साथ टॉप करने के लिए भी best है .


ये तो रही परीक्षा से कुछ महीने पहले की तैयारी के बारे में , अब बताते है की परीक्षा के दौरान कैसे पढ़े ,क्या पढ़े ?

exam के दौरान जो छुट्टिया मिलती है वो बहुत ही कीमती होती है ,इन छुट्टियों को ध्यान से spend करना चाहिए क्योकि इन्ही छुट्टियों से ही हमें exam में अच्छे marks लाने में मदद मिलती है .इस दौरान सोशल साईट से दूरी बनाये रखे .


इन छुट्टियों के दौरान केवल वही यूनिट और lesson पढ़े जो आपने एग्जाम के कुछ महीने पढ़े थे , और रिविजन ज्यादा से ज्यादा 3 बार ही करे इससे ज्यादा रिविजन भी नही करना चाहिए नहीं तो ज्यादा रिवीजन से भूलने और confused होने की chance बढ़ जाती है जिससे आप exam में good perfarmance नही दे पाएंगे .


अच्छे मार्क्स लाने के लिए exam hall में किये जाने वाले एक्टिविटी भी काफी मदद करती है ,जब भी exam hall में प्रवेश करे तो fress mind में रहे ,आपका ध्यान केवल और केवल exam पर आकर्षित रहे ,इस दौरान किसी भी प्रकार की चिंता या समस्या को नजरंदाज कर दे .

question paper मिलने के बाद उसे एक बार देखे और जो सरल प्रश्न आया है उसे पहले solve कर ले . लिखने की speed शुरू से ही fast रखे जिससे आपको बाद में अपर्याप्त समय का सामना न करना पड़े.



इस पोस्ट को नीचे दिए गये social sites पर डायरेक्ट शेयर कर सकते है

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !