आईपीएल 2017 का आगाज 5 अप्रैल से शुरू होने वाला है ,उम्मीद है इस बार भी अनेक रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे , आखिर रिकार्ड्स बनते है टूटने के लिए | मगर क्या आप जानते है कि आईपीएल में ऐसे ऐसे रिकार्ड्स है जिनता टूटना लगभग असंभव - सा प्रतीत होता है | अगर नहीं पता तो हम बता रहे है उन रिकार्ड्स के बारे में -
1. क्रिस गेल का 175 रन -

चौंक गये न ?? वनडे क्रिकेट में बहुत ही कम बल्लेबाज है जो 175 रन बनाये है मगर वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज ने टी-२० में केवल 66 गेंदों पर 175 की पारी खेल कर सबको हैरत-अंगेज में दाल दिया | वे बंगलोर की और से पुणे वारियर्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे |
2. सोहेल तनवीर का एक मैच में 6 विकेट लेने का रिकॉर्ड -

सोहेल तनवीर ने आईपीएल के पहले संस्करण में सबसे ज्यादा लेकर पर्पल कैप भी जीता था |इसने ही अपने टीम राजस्थान रॉयल को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई |
इसने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 14 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे ,जो आईपीएल इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है |
3. सुरेश रैना का निरंतर खेलते रहना -

सुरेश रैना ने आईपीएल में बहुत ज्यादा रन तो बनाये है साथ ही साथ उनके नाम एक और रिकॉर्ड है जिसे आप नही जानते होंगे -
आईपीएल में बहुत से खिलाडी हुए जो चोटिल के कारण या ख़राब प्रदर्शन के कारन उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है ,मगर सुरेश रैना एकलौता ऐसा क्रिकेटर है जो अब तक एक भी मैच मिस नही किया है ,उसने लगातार सभी मैच खेले है |
4.RCB के नाम सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड -

23 अप्रैल 2013 को एक ही मैच में कई रिकार्ड्स बने थे |इसी मैच में क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रन बनाये थे ,इसी मैच में RCB ने 5 विकेट खोकर 263 बनाये थे ,जो अब तक का एक मैच में किसी आईपीएल टीम का सबसे बड़ा स्कोर है |
5.एक ओवर में 37 रन -

एक बार 2011 में RCB और क्रिस गेल ने रिकॉर्ड बनाया था | क्रिस गेल RCB के लिए अपना पहला मैच खेल रहे थे |
इस सीजन में कोच्ची के खिलाफ ऍम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेल ने प्रसंथ परमेश्वर के 1 ओवर में 36 बनाये थे ,नोबोल को जोडकर 37 रन बना था |
अधिक जानकारी और ट्रिक्स जानने के लिए प्लेस्टोर से हमारा एप्लीकेशन इनस्टॉल करे |

bohot acha sir
ReplyDeletethanks......keep visiting
Delete