Bitcoin क्या है – What is Bitcoin
Bitcoin एक तरह की एक डिजिटल मुद्रा (digital currency) है| इसका मालिक, भौतिक (physical) रूप से चीजों की खरीदारी नहीं कर सकता बल्कि बिटकॉइन का उपयोग ऑनलाइन ही क्या जा सकता है| इसका अधिग्रह होने पर अधिकारी सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग या हस्तांतरण के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं|
यह एक प्रकार की स्वतन्त्र मुद्रा है जिस पर किसी भी संस्था या देश का अधिकार नहीं है| इसका उत्पादन स्वतन्त्र रूप से कंप्यूटर प्रोसेसिंग प्रणाली “Mining” के द्वारा किया जाता है| Miners विशेष प्रकार के हार्डवेयर का उपयोग करके विभिन्न प्रकार के transactions को प्रोसेस करते है और नेटवर्क को सिक्योर करते है जिनके बदले में नए बिटकॉइन बनते है जो miners को मिलते है|
Bitcoin की है 2,10,00000 तक की सीमा – Maximum Limit of Bitcoin
इसका सीधा सा अर्थ है की Bitcoins के वितरण की सीमा मात्र 210,00000 है यानि कि कुल मिलकर पूरे विश्व में 210,00000 ही बनाए जाएँगे उसके बाद इसका उत्पादन बंद हो जाएगा| कुछ ऐसी भी मूलभूत प्रक्रियाएं हैं जो इसे जटिल बनाती हैं और अधिकृत व्यक्ति को इसे समझने के लिए तकनीकी जानकारी होना आवश्यक हो जाता है.
Bitcoin प्राथमिक तौर पर Digital है
यह मुद्रा Casascius और BitBills जैसी कंपनियों के पास उपलब्ध है, लेकिन इसे बुनियादी तौर पर डिजिटल मुद्रा की तरह ही योजनाबद्ध किया गया है. Bitcoin हालाँकि एक नवीनतम प्रणाली है लेकिन साथ ही ये वास्तविक तौर पर बेहद प्रभावी भी है. अगर आपके खाते में कुछ Bitcoins हैं और आप उन्हें भौतिक मुद्रा में परिवर्तितकरना चाहते हैं तो ये आसानी से हो जाएगा
Exchange Rate/Price of 1 Bitcoin
इसकी कीमत हर देश में अलग अलग होती है. चूँकि इसका चलन विश्व बाज़ार में है, इसलिए इसकी कीमत हर देश में इसकी मांग के अनुसार होती है| इस समय एक Bitcoin का खरीदी मूल्य 40,190 रूपए है. वहीँ अमेरिका में एक Bitcoin की कीमत 604$ है. आज Bitcoin का चलन विश्व बाज़ार में बहुत तेज़ी पर है. ये एक बहुत ही परिवर्तनशील मुद्रा है.
How Bitcoin Started – कहाँ से और कैसे हुई शुरुआत?
Bitcoin की शुरुआत Satoshi Nakamoto ने की 2009 में की थी. ये एक तरह की crypto currency (क्रिप्टो-करेंसी है) जिसका अर्थ है एक ऐसी मुद्रा जिसकी इकाई के उत्पादन के नियंत्रण में encryption (कूटलेखन) का इस्तेमाल किया जाता है| Bitcoin के व्यापार में एक बेहेतरीन उछाल वर्ष 2013 में आया था जब इसकी एक इकाई की क़ीमत 22$ से बढकर 266$ हो गयी थी. उस समय Bitcoins का विश्व बाज़ार मूल्य २ अरब हो गया था|
यहाँ एक बात विचारणीय है कि Bitcoin (बड़े अक्षरों में लिखा B) विश्व बाज़ार को संधर्भित करता है वहीँ bitcoin (छोटे अक्षरों में लिखा B) असल या वास्तविक मुद्रा को प्रदर्शित करता है.
पारंपरिक मुद्रा के विरुद्ध Bitcoin – Crypto Currency
कुछ ऐसे बुनियादी तरीके हैं जो Bitcoin को पारंपरिक मुद्रा से अलग करते हैं. यहाँ अमेरिकन डॉलर को पारंपरिक मुद्रा के एक प्रतिनिधि की तरह रखा जाता है. ये मूलभूत कारण नीचे वर्णित हैं:-
Bitcoin एक तरह की decentralized (विकेन्द्रीय) मुद्रा है, जिसमे किसी प्रकार की केंद्रीय अधिकृति नहीं होती| सारे अधिकार जैसे Bitcoin का वितरण, इनका संपादन, सिद्धिकरण और प्रसंस्करण सब कुछ एक नेटवर्क के द्वारा होता है. इस नेटवर्क में एक केंद्रीय संस्था होती है जो विदेशी कार्य प्रणाली की देख-रेख करती है.
Bitcoin के लिए है सीमित स्वीकृति
इनके उपयोग और संपादन (transaction) पर एक नियमित स्वीकृति ही मिल पाती है. इसका मुख्यकारण है इसका विश्व स्तर पर व्याप्त होना और अलग अलग देशों में अलग अलग मांग होना. इनकी संपादन प्रक्रिया लगभग १० मिनट तक का समय ले सकती है. इस तरह की व्याधियां भौतिक मुद्राओं में नहीं आती जहाँ संपादन कुछ ही देर में हो जाता है.
कैसे काम करती है Bitcoin प्रणाली? – How Bitcoin Works
सबसे पहले इसका उपयोग करने के लिए उपभोक्ता को अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर एक डिजिटल वॉलेट Install करना पड़ता है. ये वॉलेट एक तरह का मुफ्त software है जो आपका Bitcoin खाता बनता है. ये वॉलेट तीन प्रकार के होते हैं – software वॉलेट (ये कंप्यूटर पर इनस्टॉल होता है), mobile वॉलेट (जोकि मोबाइल पर install किया जा सकता है) और आखिर में Web wallet (ये उस कंपनी की वेबसाइट पर Installed रहेगा जो bitcoins की सुविधाएं प्रदान करती है).
इस वॉलेट को install करने पर हर उपभोक्ता को एक अनूठा क्रिप्टोग्राफ़िक कोड मिलता है. हर खाते का अपना Bitcoins बैलेंस होता है. इनकी खरीद-फरोख्त कई प्रकार से होती है, Mt. Gox और Bitstamp नाम के एक्सचेंज हैं जहाँ से इन्हें ख़रीदा-बेचा जा सकता है. BitInstant भी एक विकल्प है, ये सेवा bitcoins और इसके एक्सचेंज के बीच हस्तांतरण की सेवा प्रदान करती है.
एक चीज़ जो यहाँ उल्लेखनीय है वो यह कि सारे संपादन इस वॉलेट पर सार्वजनिक तौर पर दिखाई देते हैं. विशेषज्ञ इसलिए सलाह देते हैं की उपभोक्ता हर संपादन के बाद एक नए खाते का निर्माण करें, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो.
जैसे ही आपका bitcoins खाता बन जाता है, उपभोक्ता उसे ऑनलाइन संपादन के लिए उपयोग कर सकते हैं. वह कंपनियां जो bitcoins अदायगी स्वीकार करती हैं, उपभोक्ता को पता भेजती हैं जहाँ पर उपभोक्ता अपना ऑनलाइन संपादन कर सकते हैं. यहाँ संपादन तो मात्र कुछ क्षणों में हो जाता है लेकिन पुष्टि के लिए लगभग दस मिनट का समय लगता है.
सारे Bitcoin संपादन जहाँ सूचीबद्ध होते हैं, उसे “block chain” कहते हैं, जहाँ सार्वजनिक तौर पर सारे उपभोक्ता एक दुसरे के खाते का बैलेंस देख सकते हैं, लेकिन खाते में प्रवेश नै कर सकते.
ये हैं इस प्रणाली के मुख्य फायदे – Benefits of Bitcoin
- वितरण सीमा 21000,00 तक सीमित है इसलिए नए bitcoins की ज्यादा इकाई की स्थिति में भी इसका मूल्य गिरने की संभावनाएं लगभग शुन्य हैं.
- चूंकि ये एक विकेन्द्रीय मुद्रा प्रणाली है इसलिए ये सरकारी हस्तक्षेपों से पूरी तरह मुक्त है.
- संपादन मूल्य भौतिक मुद्राओं की तुलना में बहुत कम है.
सोर्स - askhindi.com
bitcoin एड्रेस बनाने के लिए सबसे बेस्ट एप्लीकेशन
bitcoin को एक एड्रेस के रूप में रखा जाता है , यह एड्रेस बनाने के लिए प्लेस्टोर में बहुत से एप्लीकेशन उपलब्ध है ,मगर भारत देश के लिए सबसे अच्छा एप्लीकेशन UNOCOIN है , जिसे प्लेस्टोर से इनस्टॉल किया जा सकता है |(UNOCOIN डाउनलोड करने केये यहाँ क्लिक करे ) , इस एप्लीकेशन में refer id पूछने पर U129866 जरुर डाले |


