
पेटीएम एक ऑनलाइन पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर भारत की सबसे बड़ी कंपनी है ,जिसका उद्घाटन वर्ष 2010 में किया गया था | One97 communication इसका मालिक है ,जो इससे पहले मोबाइल रिचार्ज और DTH रिचार्ज वाला बिजनेस संचालन करते थे | इसका मुख्यालय नोएडा भारत में है | Paytm साल 2012 में मुंबई के ई-कॉमर्स बाजार में प्रवेश किया था |
2014 में कंपनी ने भारत के सबसे बड़ी मोबाइल भुगतान सर्विस मंच "Paytm Wallet" का शुभारम्भ किया |यह एप्लीकेशन वर्तमान में लगभग सभी स्मार्टफोन में देखने को मिलती है | इसके माध्यम से कैशलेस पेमेंट कर सकते है और अन्य सुविधाएँ जैसे रेल टिकट बुक करना, हवाई टिकट बुक करना आदि सुविधाएँ भी मिलता है |
बीते साल नोटबंदी के दौरान बहुत से लोग Paytm से जुड़े थे क्योंकि उस वक़्त सरकार कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा दे रही थी और कैशलेस पेमेंट के मामले में Paytm का नाम पहले नंबर पर आता है |
कुछ दिन पहले Paytm ने पेमेंट बैंक लांच किया |डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm ने अपना पेमेंट बैंक की शुरुआत कर दी है| मैसेज के जरिये यूजर्स को इसकी जानकारी दी जा रही है | Paytm वॉलेट को पेमेंट बैंक में ट्रान्सफर कर दिया जायेगा | कंपनी के मुताबिक पहले साल में 31 ब्रांच और 3,000 कस्टमर पॉइंट बनाये जायेंगे |फिलहाल यह सुविधा बीटा वर्जन पर उपलब्ध हो फिर बाद में पब्लिश क्र दिया जायेगा |
Paytm पेमेंट बैंक से होने वाले फायदें और सुविधाएँ -

- ऑनलाइन ट्रांजिक्शन के लिए कोई शुल्क नही देना होगा |
- कोई मिनिमम बैलेंस रखने की बाध्यता नही होगी |
- इसमें यूजर के लिए वेर्चुअल डेबिट कार्ड मौजूद रहेगा |
- इसके जरिये यूजर को 4 प्रतिशत की दर से सालाना ब्याज मिलेगा |
- चेकबुक भी प्रदान किया जायेगा |
- हमें ख़ुशी होगी जब आप हमारे एप्लीकेशन को डाउनलोड करेंगे - Click Here

