
वजन कम हो या अधिक पर शरीर स्वस्थ्य होना ज्यादा आवश्यक हैं. जो व्यक्ति अत्यधिक पतला होता है वह किसी भी कार्य को करने में बहुत जल्दी थक जाता है तथा दुबले व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है.
कुछ घरेलु उपाय अपनाये वजन बढ़ाने के लिए जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उपयोग करने में आसान भी होते है.
1. सम्पूर्ण आहार का सेवन है जरुरी वज़न बढ़ाने के लिए -Complete Diet for weight gain
वजन बढ़ाने के लिए आप दिन में पेट भर खाने की जगह 5 से 6 बार थोड़ा-थोड़ा भोजन ले.
2. पोषक तत्वों का सेवन वज़न बढ़ाने के लिए – Nutrients for weight gain
आहार में हमेशा पौष्टिक तत्वों का ही सेवन करे. इसमें मक्खन, फल, हरी सब्जियां, घी, दही, ज्यूस, गुड़, ड्राई फ्रूट्स, सलाद आदि को शामिल कर सकते है
3. फलों के फायदे वज़न बढ़ाने के लिए – Fruits for weight gain
पतलापन दूर करने तथा वजन बढ़ाने के लिए केला,पपीता, खरबूजा, तरबूज, अनार, सेब, आम, मौसमी गाजर, टमाटर, मौसमी फल, संतरा आदि फलों का सेवन लाभदायक होता है.
4. ड्राई फ्रूट्स का सेवन वज़न बढ़ाने के लिए – Dry fruits for weight gain
ड्राई फ्रूट्रस, बादाम, किशमिश आदि में भरपूर मात्रा में कैलोरी पायी जाती है. बादाम और अन्य ड्राई फ्रूट्रस को रोस्ट कर उसकी क्रंची बनाकर स्नैक्स के तौर पर खाये.
5. हाई कैलोरी प्रोटीन और कैल्शियम का सेवन वज़न बढ़ाने के लिए – High protein and calcium for weight gain
हाई कैलोरी प्रोटीन और कैल्शियम का रोजाना सेवन करने से मोटापा बढ़ाया जा सकता है.
