स्मार्टफोन को सेफ्टी देगा गूगल का प्ले प्रोटेक्ट फीचर


देश में इन्टरनेट उपयोगकर्ताओ का तेजी से विकास हुआ है | इसके साथ ही इन्टरनेट यूजर्स के सामने साइबर सुरक्षा की समस्या भी बढ़ी है | इसे ध्यान में रखते हुए गूगल ने प्ले प्रोटेक्ट एप लॉन्च किया है  | यह फीचर एंड्राइड फोन की हानिकारक एप से सुरक्षा करेगा | यह एक नई प्रणाली के रूप में कार्य करेगा , जिससे फ़ोन में डाटा और एप सुरक्षित रहेगा | 

प्रतिदिन स्कैन करेगा प्ले प्रोटेक्ट -  प्ले प्रोटेक्ट प्रतिदिन एप को स्कैन करेगा और जो असुरक्षित एप होगी उसे हटाने के लिए वार्निंग देगा | इसमें एक अतिरिक्त फीचर है , इसके तहत डिवाइस मेनेजर को अगर फ़ोन खोजने के लिए एक्टिव कर दिया जाये तो प्ले प्रोटेक्ट उसे खोजने  में मदद करेगा | यहाँ तक कि एक क्लिक में ही फ़ोन का डाटा मिटा देगा और उसे तुरंत लॉक भी कर देगा | जिससे आगे फोन किसी के हाथ लग भी गया तो आपका डाटा सुरक्षित रहेगा | प्ले प्रोटेक्ट एप हानिकारक एप को स्कैन करेगा |

               स्कैन ब्राउज़िंग सुविधा क्रोम में भी उपलब्ध रहेगा | जो कि किसी भी हानिकारक एप्प या साइट्स के बारे में चेतावनी दी जाएगी | दुनिभर में दो अरब से भी ज्यादा एंड्राइड डिवाइस का उपयोग किया जाता है | ऐसे में मेल की जाँच, एप और गेम डाउनलोड, और मूवी देखने में गूगल का प्ले प्रोटेक्ट फीचर फायदेमंद होगा | यह उपयोगकर्ताओ को सुरक्षा प्रदान करेगा | 


loading...
हमें ख़ुशी होगी जब आप हमारे एप्लीकेशन को डाउनलोड करेंगे - Click Here
download oursuccesspoint android app.apk

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !