गूगल का डेड्रीम व्यू डिवाइस भारत में हुआ लांच , जानिए कीमत


गूगल ने सोमवार को अपना "डेड्रीम व्यू" वर्चुअल रियलिटी डिवाइस और कंट्रोलर भारतीय बाजार में उतार दिया है , जो फ्लिप्कार्ट पर 6,499 रूपये में उपलब्ध है |
डेड्रीम व्यू के साथ यूजर स्पोर्ट्स , लाइव इवेंट्स और काफी कुछ 360 डिग्री पैनोरेमिक व्यू में देख सकते है | गूगल का पिक्सेल और पिक्सेल एक्सएल पहला डेड्रीम रेडी फोन है | इसके आलावा यूजर्स मोटो जेड डिवाइस पर भी डेड्रीम का आनंद उठा सकते है और जल्द ही इस सूची में सैमसंग गैलेक्सी S8 और S8+ शामिल होगा |


गूगल के वर्चुअल रियलिटी के उपाध्यक्ष क्ले बेवोर ने एक बयान में कहा कि हमारा लक्ष्य VR के अनुभव को मोबाइल में देना है , ताकि ग्राहक उसे अपने साथ कहीं भी ले जा सके | गूगल में हम डेवलपरों , स्मार्टफोन कंपनियों और सामग्री निर्माताओं के साथ मिलकर VR को सभी की पहुँच में लाने का काम कर रहें है |
डेड्रीम व्यू डिवाइसेस हाई रेजुलेशन डिस्प्ले , पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर और हाई फिडेलिटी के साथ आते है | 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !