
आईपीएल 2017 का सीजन ख़त्म हो चूका है और अब चैंपियंस ट्राफी का आगाज शुरू होने वाला है | 1 जून से शूरू होने वाले इस टूर्नामेंट में पिछले बार की तरह इस बार भी अनेक रिकॉर्ड बनेंगे और टूटेंगे , वैसे रिकॉर्ड बनते ही है टूटने के लिए |
इस बार का चैंपियंस ट्राफी टूर्नामेंट कुछ ज्यादा रोमांचक होने वाला है क्योकि इस बार भारत और पाकिस्तान टीम को एक ही ग्रुप में रखा गया है |
हम बात करने वाले है अब तक हुए चैंपियंस ट्राफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम के बारे में |
ICC चैंपियंस ट्राफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीम -
1. न्यूजीलैंड ( 347/4 )

10 सितम्बर 2014 में हुए मैच में न्यूजीलैंड ने U.S.A. के खिलाफ 6.94 रन रेट से 347 रन बनाये थे , जो अब तक का चैंपियंस ट्राफी मुकाबला में सबसे उच्चतम स्कोर है |
2. भारत (331/7)

इंग्लैंड के कार्डिफ मैदान पर 6 जून 2013 को हुए मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 331 बनाये थे |
3. इंग्लैंड ( 323/8)

इंग्लॅण्ड ने यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफा किया था , यह मैच सेंचूरियन क्रिकेट मैदान पर दिनांक 27 सितम्बर 2009 को हुआ था |
4. श्री लंका ( 319/8 )

दक्षिण अफ्रीका के सेंचूरियन ग्राउंड पर हुए मैच में श्री लंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 विकेट खोकर 319 रन बनाये थे जो अब तक का ICC चैंपियंस ट्राफी का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है
5. दक्षिण अफ्रीका ( 316/5 )

20 सितम्बर 2002 को कोलोंबो मैदान पर साऊथ अफ्रीका टीम ने केन्या के खिलाफ यह हाई स्कोर बनाया था , और इस मैच में दक्षिण अफ्रीका का औसत रन रेट 6.32 था |
Read Also -
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 टीम
- ऐसे पाँच क्रिकेट टीम जिन्होंने ICC चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन से विजयी हुए
- चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा बार शतक मारने वाले ये है खिलाडी
- आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
- चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक सिक्स मारने वाले टॉप 3 ताबड़तोड़ बल्लेबाज
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 धुरंधर बल्लेबाज

