महिलाओ के इन जगह पर तिल होना बताता है उनके बारे में रोचक बात



आमतया तिल को शरीर के किसी खास अंग की खूबसूरती का परिचायक माना जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल का मौजूद होना आपसे जुड़ी कई मजेदार बातें भी बताता है।


यदि गाल पर हो तिल:
जिनके गाल पर तिल हो, ऐसे लोग बेहद गंभीर और पढ़ने-लिखने में तेज-तर्रार होते हैं। ऐसे लोगों को छोटी-मोटी खुशियां आसानी से आकर्षित नहीं कर सकतीं। ये जो ठान लेते हैं, वह करके मानते हैं।


कान पर तिल हो
 जिनके कान पर तिल हो ऐसे लोग बेहद लकी होते हैं। उनके नसीब में धन-दौलत, घूमना-फिरना सब लिखा होता है।


ठुड्ढी पर हो तो
 जिनके ठुड्ढी पर तिल हो, वे भाग्य के बड़े धनी होते हैं। नाम, शोहरत या धन के लिए उन्हें बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।


आंख के किनारे पर तिल
यदि किसी की आंख के किनारे पर तिल मौजूद हो तो समझ लीजिए कि आप उनपर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति कभी किसी से धोखा नहीं कर सकते।


भौंह पर हो तिल
यदि दाहिने भौंह पर तिल मौजूद हो तो समझिए कि उनकी शादीशुदा लाइफ काफी अच्छी रहती है। ऐसे लोग हर क्षेत्र में सफल होते हैं। लेकिन जिनकी बाईं भौंह पर तिल हो तो वे सौभाग्य के मामले में कुछ खास धनी नहीं होते। काफी मेहनत के बाद भी भाग्य उनका साथ नहीं देता।


नाक पर हो तिल
 यदि किसी के नाक पर तिल हो तो समझ लीजिए कि आप उनपर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं, क्योंकि ऐसा व्यक्ति एक अच्छा दोस्त साबित हो सकता है। बहुत मेहनती होते हैं


माथे पर हो तिल
जिनके माथे के दाहिने साइड पर तिल होता है, ऐसे लोग धनी और सुखी होते हैं। किसी भी काम को करने की अद्भुत क्षमता होती है उनमें और सोचने-समझने की शक्ति भी कमाल की होती है। लेकिन जिनकी ललाट के बाएं साइड कोई तिल हो तो वैसे लोगों को पैसे की कीमत समझ नहीं आती। एक तरफ से पैसा आए तो दूसरी तरफ से उसे उड़ाने में ये कोई कसर नहीं छोड़ते। यदि यह तिल माथे के बीचोबीच हो तो ऐसे लोग जिंदगी में काफी सफल होते हैं।


गले पर हो तिल
- जिनके गले या गर्दन पर तिल हों, ऐसे लोग स्वाभाव से काफी उथल-पुथल वाले होते हैं। पल में आप उन्हें खुश देखेंगे और पल भर में दुखी। वैसे ऐसे लोगों का करियर शुरुआत में भले ढीला-ढाले रहें, लेकिन बाद में सब स्मूथ और बेहतरीन रिजल्ट दे ही जाता है।


हाथ पर हो तिल
 जिस व्यक्ति के हाथ पर तिल हो, उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।


उंगलियों पर तिल
 जिनकी उंगलियों पर तिल हो, उनपर भूलकर भी विश्वास न करें। ऐसे लोग धोखेबाज किस्म के होते हैं।


कमर पर तिल
कमर पर तिल होना इस बात का संकेत करता है कि आपको उम्र भर कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पेट पर तिल होने आपके यह बताता है कि आप उत्तम भोजन के इच्छुक है। जिसकी पीठ पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवन काल में कई यात्राएं करता है।


होंठ पर तिल हो
यदि किसी व्यक्ति के होंठ पर तिल हो तो उसका मन हमेशा वासना विषयक बातों में खोया रहता है। कान पर तिल होना अल्पायु यानी कम उम्र होने की निशानी है। ऐसे लोग अधिक उम्र तक जीवित नहीं रहते।


छाती पर तिल
छाती पर दाहिनी ओर तिल का होना शुभ होता है। ऐसी स्त्री पूर्ण अनुरागिनी होती है। पुरुष भाग्यशाली होते हैं। शिथिलता छाई रहती है। छाती पर बायीं ओर तिल रहने से भार्या पक्ष की ओर से असहयोग की संभावना बनी रहती है। छाती के मध्य का तिल सुखी जीवन दर्शाता है। यदि किसी स्त्री के हृदय पर तिल हो तो वह सौभाग्यवती होती है।


घुटनों पर तिल
दाहिने घुटने पर तिल होने से गृहस्थ जीवन सुखमय और बायें पर होने से दांपत्य जीवन दुखमय होता है।


कंधों पर तिल
दाएं कंधे पर तिल का होना दृढ़ता तथा बाएं कंधे पर तिल का होना तुनकमिजाजी का सूचक होता है।


पलकों पर तिल
आंख की पलकों पर तिल हो तो जातक संवेदनशील होता है। दायीं पलक पर तिल वाले बायीं वालों की अपेक्षा अधिक संवेदनशील होते हैं।


मुंह पर तिल
मुखमंडल के आसपास का तिल स्त्री तथा पुरुष दोनों के सुखी संपन्न एवं सज्जन होने के सूचक होते हैं। मुंह पर तिल व्यक्ति को भाग्य का धनी बनाता है। उसका जीवनसाथी सज्जन होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !