सबसे ज्यादा क्रिकेट का जुनून भारत में ही है, भारत क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इतने ज्यादा प्रशिक्षित होते है कि वे उड़ती चिड़िया भी पहचान लेते है | एक जमाना था जब क्रिकेट खिलाडियों की कमाई केवल मैच खेलकर ही होती थी परन्तु आज के ज़माने में आईपीएल जैसे अनेक टूर्नामेंट होने की वजह से खिलाडियों की कमाई पे चार चाँद लग गये है |

अगर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर की बात करे तो उनमे भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नाम टॉप पर आता है| सचिन तेंदुलकर का वर्तमान नेट बर्थ 118 मिलियन डॉलर है वही विराट कोहली का वर्तमान नेट बर्थ 53 मिलियन डॉलर है |

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बारे में एक नजर -
सचिन तेंदुलकर का पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है | 24 अप्रैल 1973 को जन्मे और क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में गिने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति है | भारत रत्न के आलावा और भी पुरस्कार उन्होंने प्राप्त किया है |
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट जगत के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने 100 बार शतक जड़ा हो , इसीलिए इनको क्रिकेट के भगवान और मास्टर ब्लास्टर के नामों से जाने जाते है |

इनकी कमाई का साधन प्रोडक्ट प्रमोशन करना है | सचिन अब तक लगभग 17 ब्रांड को प्रमोट कर रहे है और उनका ब्रांड अम्बेसडर भी है | प्रोडक्ट निर्माता में सबसे पोपुलर कंपनी तोशिबा, आदिदास, कैनन, रेनोल्ड्स, बूस्ट, अविवा और जयपी सीमेंट आदि कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर सचिन तेंदुलकर है | सचिन तेंदुलकर की वर्तमान नेट बर्थ 118 मिलियन डॉलर से अधिक है |

