आईपीएल 2017 ख़त्म हो चूका है | पिछले वर्षो की तरह इस बार भी अनेक रिकॉर्ड छोड़ गया |आखिर रिकॉर्ड बनते है टूटने के लिए | इन्ही में से यहाँ बात करने वाले है आईपीएल 2017 की शानदार कैच के बारे में -
5 . DD vs GL

डेल्ही डेयरडेविल्स vs गुजरात लायंस के एक मैच में डेल्ही के खिलाडी कोरी एंडरसन ने गुजरात लायंस के खिलाडी दिनेश कार्तिक का शानदार कैच लपका | वाकई में यह नजारा देखने लायक था |
4. MI vs RCB

यह मैच था मुंबई इंडियन्स बनाम रॉयल चैलेंजर बंगलोर का |एबी डिविलियर्स क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी उन्होंने ऐसा शॉट जड़ा कि मुंबई के खिलाडी रोहित शर्मा ने उनका कैच पकड़ा और डिविलियर्स को पवेलियन लौटना पड़ा |
3.KXIP vs RCB

किंग्स इलेवन पंजाब बनाम RCB के मैच में RCB के बल्लेबाज मंदीप सिंह ने बॉल को पीछे तरफ उठा कर खेला , बॉल बहुत उपर चली गयी थी जिसका फायदा उठाते हुए KXIP के विकेटकीपर रिद्धिमन साहा ने बॉल को कैच ले लिया , यह कैच उन्होंने तेज दौड़ते हुए दायें की ओर झुककर लिया |
2. GL vs RPS

गुजरात लायंस बनाम RPS मैच में पुणे खिलाडी रहाने ने गेंद को दायें तरफ पीछे की ओर शॉट खेला तभी पीछे में धात लगाये सुरेश रैना ने उनके गेंद को जोरदार कैच पकड़ा , यह कैच बड़ी मुश्किल थी क्योकि सुरेश रैना इस कैच को लेने के बाद खुद दो बार लुडकता हुआ जमीन में गिर गए |
1. RCB vs RPS

मैच थी RCB बनाम RPS की | क्रीज पर डंटे हुए थे राहुल त्रिपाठी | त्रिपाठी ने एक गेंद को जमीन के नीचे - नीचे बहुत तेज शॉट खेला पर सामने फील्डिंग कर रहे विराट कोहली ने ये गेंद लपक लिया और त्रिपाठी को पवेलियन जाना पड़ा |
