5.एलिस्टर कुक
Original
एलिस्टर कुक क्रिकेट के रत्न माने जाते है। एलिस्टर कुक इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज भी माना जाता है। आधुनिक क्रिकेट में उनको कलापूर्ण बल्लेबाज भी माना जाता है। एलिस्टर कुक ने 2003 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है। एलिस्टर कुक 2010 से लेकर 2016 तक इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रहे थे। तो वही 2010 से लेकर 2014 तक उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है। एलिस्टर कुक ने टेस्ट टीम का नेतृत्व करते हुए 59 मुकाबले खेले है जिसमे 24 मुकाबले जीते है और 22 में हारे है। तो वही 13 मुकाबले अनिर्णीत रहे है। एकदिवसीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करते हुए 69 मुकाबलो में 36 मुकाबलो में जीत दर्ज की है और 30 मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा। तो वही 2 मुकाबले अनिर्णीत रहे है और 1 बराबर हुआ है।
4.एम एस धोनी
CricketFever
एम एस धोनी बेहतरीन फिनिशर माने जाते है। धोनी ने कप्तानी में काफी सारे रिकार्ड्स अपने नाम किये है। धोनी बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टेस्ट और एकदिवसीय मुकाबले जितने वाले भरतीय कप्तान है। 2007 में राहुल द्रविड़ के बाद धोनी एकदिवसीय क्रिकेट के कप्तान बने थे। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 2008 से लेकर 2014 तक कप्तानी की है। जिसमे उन्होंने 60 मुकाबलो में 27 मुकाबले जीते है और 18 में हारे है। तो वही 15 मुकाबले अनिर्णीत रहे है। एकदिवसीय क्रिकेट में 2007 से लेकर 2016 तक उन्होंने कप्तानी की है। जिसमे 199 मुकाबलो में 110 जीते है और 74 में हारे है। तो वही 4 मुकाबले बराबर रहे है तो 11 अनिर्णीत रहे है।
3.रिकी पॉन्टिंग
Original
रिकी पॉन्टिंग सफल कप्तान की सूची में हमेशा शामिल है। भारत के लिए सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज लिए ब्रायन लारा तो ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग महान बल्लेबाजो में सुमार है। रिकी पॉन्टिंग ने 2001 से लेकर 2010 तक टेस्ट क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है। जिसमे 77 मुकाबलो में 48 मुकाबलो में जीत हासिल की है और 16 में हार का सामना किया है। तो वही 13 मुकाबले अनिर्णीत रहे है। दूसरी और एकदिवसीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व 2002 से 2012 तक करते हुए 230 मुकाबले खेले है जिसमे 165 में जीत और 51 में हारे है। तो वही 2 मुकाबले बराबर हुए है और 12 अनिर्णीत रहे है।
2.स्टीफेन फ्लेमिंग
Phong Nguyen
न्यूज़ीलैंड के स्टीफेन फ्लेमिंग उनके कप्तानी के लिए जाने जाते है। ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने यह भी कहा था कि स्टीफेन फ्लेमिंग दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान है।फ्लेमिंव ने 1997 से 2006 तक टेस्ट क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है। जिसमे 80 मुकाबलो में 28 में जीत हासिल की है और 27 में हार का सामना करना पड़ा। 1997 से 2007 तक एकदिवसीय क्रिकेट का नेतृत्व करते हुए उन्होंने 218 मुकाबलो में 98 जीत हासिल की है और 106 में हार। तो वही 1 मुकाबला बराबर रहा और 13 अनिर्णीत रहे है।
1.ग्रेमी स्मिथ
Siddharth Sarkar
साउथ अफ्रीका के ग्रेमी स्मिथ ने 2003 इंग्लैंड दौरे के दरम्यान लगातार दो मुकाबलो में दोहरा शतक जड़ा था। ग्रेमी स्मिथ को क्रिकेट की दुनिया का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उन्होंने 112 वे मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में 9000 रन्स बनाये थे। ग्रेमी स्मिथ ने 2003 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है जिसमे 109 मुकाबलो में 53 जीत और 29 हारे है। तो वही 27 अनिर्णीत रहे है। 2003 से 2011 तक उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया है जिसमे 150 मुकाबलो में 92 जीते है और 51 में हार का सामना करना पड़ा। तो वही 1 मुकाबला बराबर रहा है और 6 अनिर्णीत रहे है।

