Indian cricket player ( image : India TV )
तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली के शतक की बदौलत भारत ने गुरुवार को किंग्सटन (जमैका) में मेजबान वेस्टइंडीज को पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले में आठ विकेट से रौंदकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया। वेस्टइंडीज ने नौ विकेट पर 205 रन बनाए। शाई होप ने 98 गेंदों पर पांच चौकों के साथ सर्वाधिक 51 रन बनाए। भारत की ओर से मुहम्मद शमी ने 48 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि उमेश यादव ने 53 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने 36.5 ओवर में दो विकेट पर 206 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम की।
विराट कोहली ने जड़ा शतक -
Virat Kohli ( image : crickbuzz )
कोहली ने 115 गेंदों पर 12 चौकों और दो छक्कों के साथ नाबाद 111 रन बनाए। दिनेश कार्तिक ने भी 52 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए। 1लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने पहले ओवर में ही शिखर धवन (04) का विकेट गंवा दिया। उन्हें अल्जारी जोसेफ (1/39) ने पवेलियन भेजा। कोहली और अजिंक्य रहाणो (39 रन, 51 गेंद, 05 चौके) ने दूसरे विकेट के लिए 17.5 ओवर में 79 रन जोड़े। इस साङोदारी को देवेंद्र बिशू ने (1/42) रहाणो को एलबीडब्ल्यू आउट कर तोड़ा। हालांकि, इसके बाद कोहली और कार्तिक ने तीसरे विकेट के लिए 122 रन की अटूट साङोदारी कर भारत को जीत दिलाई। इस दौरान कोहली ने वनडे करियर का अपना 28वां शतक पूरा किया।
हार्दिक ने तोड़ी साझेदारी -
Hardik Pandya ( image : indianexpress )
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को इविन लुइस (09) और काइल होप (46) ने सधी हुई शुरुआत दी। हार्दिक पांड्या (1/27) ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर लुइस को कोहली के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी का अंत किया। अब काइल और उनके भाई शाई होप क्रीज पर थे। काइल ने दसवें ओवर में शमी की अंतिम दो गेंदों पर चौके जड़े, जिससे इस ओवर बाद स्कोर एक विकेट पर 49 रन हो गया।
हैट्रिक से चूके उमेश -
Umesh Yadav and Indian Cricket Players ( image : NDTV sports)
16वें की अंतिम दो गेंदों पर उमेश ने कैरेबियाई टीम को दोहरे झटके दिए। पहले उन्होंने काइल को कैच कराया और फिर रोस्टन चेस (00) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। अपने अगले ओवर में उमेश के पास हैटिक लेने का मौका था, लेकिन वह चूक गए। यहां से शाई और जेसन मुहम्मद (16) ने 39 रन जोड़े। इस साङोदारी को केदार जाधव (1/13) ने मुहम्मद को अपनी ही गेंद पर लपककर तोड़ा।
मैन ऑफ द मैच -
मैन ऑफ़ द मैच रहे विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 18वां शतक जड़ा । ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (17) को पीछे छोड़ा | .
