रिलायंस जियो इस स्मार्टफोन पर दे रहा है 100 जीबी डेटा

आसुस कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। इसके साथ ही रिलायंस जियो आसुस स्मार्टफ़ोन पर 100 जीबी डेटा देगा। यह ऑफर उस ग्राहक के लिए उपलब्ध होगा जो 'जिओ प्राइम सर्विस' का लाभ उठा रहा हो और जो 16 जून 2017 के बाद आसुस स्मार्टफोन खरीदा हो। ग्राहकों को यह सेवा 309 रुपये के रिचार्ज पर 10 जीबी डेटा मिलेगा जो आप 10 बार कर सकेंगे। इसके पहले सिओमी कंपनी ने भी रिलायंस जियो के साथ साझेदारी कर 30 जीबी ज्यादा डेटा देने की घोषणा की थी।

google images
सभी आसुस स्मार्टफोन ग्राहक इस सुविधा का लाभ नही उठा पाएंगे। इस सुविधा को 3 वर्गों में मोड़ा गया है। 3 जीबी, 5 जीबी और 10 जीबी ऐसे तीन वर्ग है। 'झेनफोन सेल्फी, झेनफोन मैक्स, झेनफोन लाइव,झेनफोन गो 4.5 एलटीई,झेनफोन 5.0 एलटीई, झेनफोन 5.5 एलटीई' 3 जीबी डेटा वर्ग के लिए वैधित है। 'झेनफोन 2, झेनफोन 2 लेज़र, झेनफोन 2 लेज़र 5.5, झेनफोन 3s मैक्स, झेनफोन 3 लेज़र, झेनफोन 3 मैक्स 5.2, झेनफोन 3 मैक्स 5.5' 5 जीबी सुविधा का लाभ उठा सकते है।

google images
तो वही 'झेनफोन 3 ज़ूम, झेनफोन 3 डीलक्स, झेनफोन 3 अल्ट्रा, झेनफोन 3 5.2 और 5.5' 10 जीबी सुविधा का लाभ उठा सकते है। इस सुविधा के लिए कुछ शर्ते लागू है वह स्मार्टफोन खरीदने से पहले ध्यान से पढ़ लीजिये। आसुस स्मार्टफोन भारत से ही खरीदा जाना चाहिए 16 जून 2017 या उसके बाद। दूसरी बात आपको 309 रुपयों के रिचार्ज 10 बार 31 मार्च 2018 के पहले करने है। यह ज्यादा डेटा का लाभ उठाने के लिए 'मायजीओ' ऍप का इस्तेमाल कीजिये।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !