कुछ साल पहले व्हाट्सऐप पर आप टेक्स्ट मेसेज और केवल मीडिया फाइल ही भेज सकते थे. व्हाट्सऐप के साथ आये अन्य मैसेंजर्स ने कुछ अन्य फीचर भी दिए जैसे मीडिया फाइल्स के अलावा अन्य फाइल की शेयरिंग का आप्शन और कॉल फीचर. मार्किट के कम्पटीशन को देखकर व्हाट्सऐप भी समय समय पर कुछ नए फीचर्स को ऐड करते आ रहा है. इसी कड़ी में अब व्हाट्सऐप में एक और नया फीचर ऐड होने वाला है. चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं
google
आपने देखा होगा कि जब आपका कोई मित्र यूट्यूब विडियो का लिंक आप से शेयर करता है तो उसको प्ले करने के लिए आपको या तो कोई ब्राउज़र का यूज़ करना पड़ता है या फिर यूट्यूब ऐप का. लेकिन व्हाट्सऐप के इस नए फीचर से आपको इस झंझट से छुटकारा मिल जायेगा. इस फीचर के माध्यम से यूट्यूब सपोर्ट आपको अब व्हाट्सऐप में ही मिलेगा और आप विडियो को व्हाट्सऐप में ही चला सकेंगे. साथ ही सबसे मजेदार बात यह है की आप इस यूट्यूब विडियो को रीसाइज़ भी कर सकते हैं. इसके साथ इस फीचर में मल्टीटास्किंग का भी ख्याल रखा गया है. यानी आप विडियो देखते टाइम चैटिंग भी कर सकते हैं विडियो आपके व्हाट्सऐप ऐप के साइड में चलता रहेगा.
अभी व्हाट्सऐप इस फीचर पर काम कर रहा है. इस समय व्हाट्सऐप ऐप पर यूट्यूब प्लेबैक सपोर्ट की टेस्टिंग चल रही है. इस नए फीचर को ऐप के बीटा वर्जन में देखा गया है. कुछ ही दिनों में यह नया फीचर एंड्राइड और iOS यूजर्स के लिए मार्किट में आ जायेगा.
