Xiaomi vs Lenovo : कौन करेगा भारतीय मोबाइल मार्किट पर राज ?


शाओमी और लेनोवो ने भारत में अपनी पकड़ बहुत ही मजबूत बना ली है. ये दोनों कंपनियां भारत में मोबाइल मार्किट में अपने प्रोडक्ट बेचने के मामले में सैमसंग के बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. लेकिन जिस प्रकार से इन दोनों कंपनियों ने मार्किट में अपनी पहचान बनाई है उससे सैमसंग का नंबर वन ताज खतरे में दिख रहा है. अगर शाओमी और लेनोवो दोनों कंपनियों को देखा जाये तो दोनों एक दूसरे को पीछे करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं.

Copyright Holder
जहाँ लेनोवो ने अपनी मोटो सीरीज से अपनी पकड़ मजबूत की है वहीं शाओमी ने हाल ही में रेडमी 4A और रेडमी 4 जैसे स्मार्टफ़ोन निकल कर लो बजट स्मार्टफ़ोन मार्किट में अपनी पकड़ बनाई. पिछले सप्ताह लेनोवो ने अपना मोटो e4 प्लस भारत में लॉन्च किया जिसमे दमदार कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है और इसकी कीमत भी 10 हज़ार से कम है. ऐसे में दोनों कंपनियां भारतीय मार्किट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं. 2016 के तीसरे क्वार्टर तक लेनोवो शाओमी से आगे थी लेकिन चौथे क्वार्टर में शाओमी ने लेनोवो को पीछे छोड़ दिया लेकिन दोनों कंपनियों के मार्किट शेयर में अधिक अंतर नहीं है.
ऐसे में आपकी नजर में दोनों में से कौन सी कंपनी भारत के मार्किट पर अपना राज कर सकती है? अपनी राय कमेंट में जरुर दें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !