कभी कभी हमारे फोन से धोखे से कॉन्टैक्ट्स डिलीट हो जाते हैं या फिर जब हम अपना मोबाइल चेंज करते हैं तो फोन के कॉन्टैक्ट्स को ले कर काफी परेशान हो जाते हैं. अगर फोन के कॉन्टैक्ट्स डिलीट हुए हैं तो बहुत अफ़सोस होता होगा. क्योंकि फोन में कॉन्टैक्ट्स बहुत मेहनत से जमा होते हैं. लेकिन अगर ये खो जाते हैं ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको एक ट्रिक बताते हैं जिससे आपके सारे कॉन्टैक्ट्स वापस आ जायेंगे. कॉन्टैक्ट्स को वापस लाने के लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना है
स्टेप 1: सबसे आपको अपने ब्राउज़र में अपने ब्राउजर में गूगल कॉन्टैक्ट्स की वेबसाइट को खोलना है. उसके बाद आप को अकाउंट लॉग इन करना होगा. लेकिन ध्यान रहे आपको उसी अकाउंट से लॉग इन करना है जिससे आप पहले लॉग इन किये हुए थे.
स्टेप 2: लॉग इन करने के बाद बाईं तरफ मेन्यु पर जाएं और मोर बटन पर क्लिक करें. उसके बाद आपको रीस्टोर कॉन्टैक्ट्स क्लिक करना है.
स्टेप 3: अब आपको उस टाइम पीरियड को सेलेक्ट करना है जिस दौरान के कॉन्टैक्ट्स आपको रिस्टोर करने हैं. इसके बाद रिस्टोर बटन पर क्लिक करना है.
रिस्टोर बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सभी कॉन्टैक्ट्स रिस्टोर हो जायेंगे. इस विधि से आप आपने नए फोन में भी कॉन्टैक्ट्स को सेव कर सकते हैं.
