घर पर ही बनाएं स्वादिष्ट सांभर, ऐसे


Third party image reference
सांबर एक साउथ की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है, अब इसको साउथ के लोग ही नही सभी लोग बहुत पसंद करने लगे है. आज हम आपको
5000 रूपये पाने के लिए प्लेस्टोर से Gazab Money एप्लीकेशन इनस्टॉल करो.
  • एक कप - अरहर/तुअर दाल
  • स्वादानुसार - नमक
  • 1 चम्मच - चीनी
  • 3 चम्मच - सांभर मसाला
  • थोड़ी सी - इमली का गूदा
  • 2 छोटी चम्मच - राई
  • आधा चम्मच - हल्दी
  • 7-8 - कढ़ी पत्ता
  • 2-3 - लाल मिर्च (साबुत और सूखी हुई)
  • 2 कप - मिक्स वेजिटेबल (जो सब्जियाँ पसंद हो)
  • 2 बड़े चम्मच - तेल
  • 1 बड़ा चम्मच - हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)

बनाने की वि​धि-

सबसे पहले दाल को धोकर कुकर में डाल दे, अब सभी सब्जियां और 1 टमाटर को काट ले और धोकर कुकर में डाल दे, अब इसमें नमक, हल्दी और 2 चम्मच सांबर मसाला डाल कर धीमी आंच पर पका दे, 15-20 तक जब यह पूरी तरह पक कर मुलायम हो जाएगा, अब सभी सब्जियों को चम्मचे से घोट ले. अब एक कटोरी में पानी डालकर उसमे इमली भिगो दे 10-15 मिनट के लिए.
अब एक कड़ाही में तेल डाले. तेल गर्म होने पर इसमें राई डाले अब इसमें साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता भी डाल दे. अब कड़ाही में 3 टमाटर को पीस कर डाल दे. अब इसमें थोडा सा काला नमक लाल मिर्च डाले. अब इस मिश्रण को थोड़ी देर तक पकाए, जब ये मिश्रण तेल छोड़ने लगे तब इस मिश्रण को सांबर में डाले दे. अब सांबर में इमली को छान कर डाले. अब इसमें एक चम्मच चीनी डाल कर 5-6 मिनट तक पकाए. अब आपका सांबर तैयार है. ऊपर से इसमें हरा धनिया डालकर परोसे.
टिप्स - सांबर मिक्स सब्जियों का बनता है इसीलिए आप जो सब्जी डालना चाहे वो ले सकते है. सब्जी जब पक जाये तो उसे मिक्सी में ना चलाए बल्कि उससे घोटन से या किसी बड़े चम्मचे से घोटे.

5000 रूपये पाने के लिए प्लेस्टोर से Gazab Money एप्लीकेशन इनस्टॉल करो.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !