Lava 4G Connect M1: भारत का पहला फीचर फोन लॉन्च, चलेगा रिलायंस Jio सिम,

8


भारतीय स्मार्टफोन कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने देश का पहला 4G फीचर फोन Lava 4G Connect M1 लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 3,333 रुपए रखी गई है। लावा का यह फोन वॉयस ओवर एलटीई फीचर (4G VoLTE) को सपोर्ट करेगा, यानी आप इसमें रिलायंस जियो का सिम इस्तेमाल कर सकेंगे। लावा का यह फीचर फोन ऐसे समय में आया है जब खबरें आई थीं कि रिलायंस Jio 1500 रुपए से कम कीमत में 4जी फीचर फोन लॉन्च करने पर विचार कर रही है।
लावा के फीचर फोन में 512 एमबी की रैम के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज का प्रोसेसर दिया गया है। फोन की डिस्प्ले 2.4 इंच की है और इसमें 1750 mAh की बैटरी दी गई है। स्टोरेज के लिहाज से बात करें तो फोन में 4जीबी की रोम (इंटरनल स्टोरेज) दी गई है, जिसे मेमोरी कार्ड की सहायता से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक में VGA कैमरा दिया गया है। लावा की ओर से कहा गया है कि 4जी के अलावा यह फोन 2जी वॉयस कॉलिंग और एज (Edge) कनेक्टिविटी के साथ आता है।
Lava 4G Connect M1 में फेसबुक लाइट और कुछ मैसेजिंग ऐप प्री-लोडेड है, हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस पर व्हॉट्सऐप काम करेगा या नहीं। यह फोन में ड़ुअल सिम सपोर्ट नहीं दिया गया है। 4 जी के अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ और वायरलैस एफएम दिया गया है। फोन में पॉलीकारबोनेट बॉडी है।
लावा इंटरनेशनल के प्रोडेक्ट हेड गौरव निगम ने प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि लावा में हमारी कोशिश प्रोडक्ट के साथ नए प्रयोग करने की होती है और लावा 4जी कनेक्ट एम1 इसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है। इस स्मार्ट फीचर फोन के लॉन्च के साथ हमारा मानना है कि लोग डिजीटल कंटेंट के साथ डिजीटल ट्रांजेक्शन भी कर पाएंगे। लावा का यह 4जी फीचर फोन कुछ हफ्तों में रिटेल स्टोर्स और मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स पर मिलने लगा है।

Post a Comment

8Comments
  1. बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति .... Nice article with awesome explanation ..... Thanks for sharing this!! :) :)

    ReplyDelete
  2. really amazing article, thnks for sharing.

    ReplyDelete
Post a Comment

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !