
आज मोबाइल फोन हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुके हैं, जो बेहद सस्ते दामों में भी उपलब्ध हैं, तो बेहद महंगे दामों में भी। दुनिया में काफी लोग ऐसे भी होते हैं, जो एक्सक्लूसिव चीजों के लिए मुंहमांगी कीमत चुकाने के तैयार रहते हैं। इसी कड़ी में दुनिया के 10 सबसे महंगे फोनों की जानकारी दे रहे है।

वेर्टू सिग्नेचर डायमंड: वेर्टू अपने लक्जरी फोनों के लिए बेहद मशहूर है। वेर्टू का ये फोन प्लेटिनम से बना है, जो सिर्फ हाथों के इस्तेमाल से बना है। इस फोन में हीरे भी लगे हैं। वेर्टू ने ऐसे सिर्फ 200 फोन ही बाजार में उतारे हैं, जिनकी कीमत 88,000 डॉलर है।

आईफोन प्रिंसेस प्लस: आईफोन प्रिंसेस प्लस आईफोन के लिए किसी भी फोन से अलग फीचर्स नहीं रखता। पर ये फोन डिजाइन किया है ऑस्ट्रिया के मशहूर डिजाइनर पीटर एलॉईसन ने। इस फोव में 138 कट हैं, तो 180 हीरों से भी सजा है ये फोन। इसकी कीमत 1 लाख 76 हजार 400 डॉलर है।

ब्लैकडॉयमंड वीआईपीएन स्मार्टफोन: सोनी एरिक्सन का ब्लैक डॉयमंड फोन दुनिया का आठवां सबसे महंगा फोन है। इस फोन में 2 हीरे लगे हैं, तो पॉलीकॉर्बोनेट का सीसा भी इस्तेमाल हुआ है। ये फोन 3 लाख डॉलर का है।

वेर्टू सिग्नेचर कोबरा: ये फोन दुनिया का सातवां सबसे महंगा फोन है। इसे फ्रेंच ज्वैलर बॉचरॉन ने डिजाइन किया है, जिसमें एक पियरकट हीरा, एक गोल सफेद हीरा तो 2 पन्ने और 439 रुबियों का इस्तेमाल हुआ है।
एप्पल आईफ़ोन 7 ख़रीदे सिर्फ 49000 रूपये में ,इस लिंक से ख़रीदे
यही लिंक से ही खरीदने पर आपको डिस्काउंट मिलेगा |
सोर्स : आईबीएनखबर.कॉम
