Truecaller से अपना मोबाइल डिटेल कैसे हटाये ?

0
Truecaller Unknown नंबर से कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम बताता है , हो सकता है आपने इस Application का  Use कभी न किया हो , पर फिर भी संभव  है की  Truecaller के डेटाबेस में आपका नाम और नंबर Save  हो। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि किसी व्यक्ति ने आपकी Contact Detail Store की होती है। Truecaller, Fixedline Phone घर का बेसिक फ़ोन का एड्रेस भी बताता है । आप नहीं चाहते की आप किसी को कॉल करे और उसे आपका एड्रेस पता चल जाए ऐसे में आप Truecaller  के DataBase  में से अपना नंबर हटा  सकते है

अगर आप Truecaller Application  का उपयोग नही करते तो आप डायरेक्ट ही अपना नंबर Truecaller Application से हटा सकते है और अगर आप इस एप्लीकेशन का उपयोग  करते है तो आपको अपना Truecaller में डाटा बेस हटाने के लिए Truecaller Account Deactivate करना होगा।

 इसके लिए जब आप एप्लीकेशन को ओपन करेगे तो Top Corner  पर User का Symbol मिलेगा ।
 आप इस पर क्लिक कीजिये। फिर सेटिंग पर क्लिक कीजिये। फिर आप About पर क्लिक कीजिये।
 यहाँ आपको Deactivate Account का ऑप्शन मिलेगा यहाँ से आप अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर सकते है।

अब अगर आपने Truecaller पे अपना अकाउंट नहीं बनाया है  तो  Truecaller के Unlist पेज पर जाना होगा

जिसकी लिंक आपको यहाँ प्रोवाइड कर दी गयी है http://truecaller.com/unlist .

अब आपका पेज ओपन हो जाएगा

अब यहाँ आपको आपकी Country Code के साथ अपना मोबाइल नंबर डालना होगा

नीचे आप कोई Reason Select कर सकते है या आप Other में भी अपना Reason दे सकते है

फिर आपको Capatcha में दिख रहे कोड को टाइप करना है फिर आपको Unlist पर क्लिक करना है ,

आपका नंबर 24 घंटे के अंदर Truecaller से हट जाएगा |


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !