पिता जी की मृत्यु के दिन भी क्रीज पर डटे रहे विराट कोहली फिर क्या हुआ आइये जाने

0
Copyright Holder : OurSuccessPoint

मेहनती इन्सान

Copyright Holder : OurSuccessPoint
  
पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बतौर  183 रन बनाने के बाद कोहली ने यह साबित कर दिया कि सचिन तेंदुलकर के बाद भारत का  दूसरा सबसे महान बल्लेबाज  है | इसका कारण उनका कड़ी मेहनत है, उन्होंने बचपन से ही खूब मेहनत करना शुरू कर दिया था | कोहली क्रिकेट को ही अपना सब कुछ मानते है | 

कोहली के महान बल्लेबाज  बनने के पीछे एक ऐसी घटना है जिसको जानना हर क्रिकेट प्रेमी के लिए जरुरी है | शायद इसी घटना के कारण ही कोहली गेंद को बाउंड्री पार भेजने में दिन - रात एक कर देते है और गेंदबाज की छक्के छुड़ा देते है |

रणजी ट्राफी में दिल्ली के खिलाडी थे कोहली 

Copyright Holder : OurSuccessPoint

18 दिसम्बर 2006 की बात है जब कोहली रणजी ट्राफी में दिल्ली के तरफ से खेला करते थे | रणजी ट्राफी के ग्रुप A मैच में फिरोजशाह कोटला मैदान में कर्णाटक और दिल्ली के बीच मैच खेला जा रहा था , उस रणजी मैच में बतौर युवा बल्लेबाज कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे ,  कुछ दिन बीतने के बाद कोहली को एक खबर मिली जो उनकी पूरी जिन्दगी को बदल दी ,यह सुनकर उन्हें बहुत दुःख हुआ |

उनके जीवन का सबसे मुश्किल परिस्थिति 

Copyright Holder : OurSuccessPoint
(चित्र : विराट कोहली अपने पिता जी के साथ )

कोहली को पता चला था कि ब्रेन हेमरेज के कारण उनके पिता जी की मृत्यु हो गयी है , जिस वक़्त कोहली को ये पता चला उस समय वे दिल्ली के ओवरनाइट बैट्समैन थे और दिल्ली को वापसी करने के लिए अगले दिन उनका मैच खेलना बेहद जरूरी था |

टीम मेट को लगा कि कोहली अब घर चला जायेगा मगर कोहली अपना फर्ज मानते हुए  अगला सुबह मैदान पर बल्लेबाजी करने आ गये और इस मुश्किल परिस्थिति में अपना अच्छा प्रदर्शन किया जिससे दिल्ली फॉलो-ऑन से बाख गया |

90 रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद कोहली तुरंत अपने पिता की अंत्येष्टि में चले गये |

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !