
Copyright Holder : OurSuccessPoint
क्रिकेट खेल में रन, विकेट, बल्लेबाजी और गेंदबाजी के आलावा और भी मजेदार चीज़ होती है उनके निकनेम |
बहुत से क्रिकेटरो को उनका निकनेम बचपन से ही मिल जाता है तो बहुत से क्रिकेटरो को मैदान में उनके अपने साथियों द्वारा दिए जाते है |
यह निकनेम उनके बचपन में किये जाने वाले हरकतों को देखते हुए दिए जाते है या फिर उनके कहानी के हिसाब से या फिर उनके नाम को थोडा शार्ट करने के कारण | जैसे महेंद्र सिंह धोनी का निकनेम हो गया माही |
सच तो यह है कि निकनेम जैसा भी हो उस इंसान को प्यारा बना ही देता है |
आइये जानते है विराट कोहली , राहुल द्रविड़ और रिकी पोंटिंग के निकनेम के बारे में -
1. विराट कोहली

Copyright Holder : OurSuccessPoint
विराट कोहली जब दिल्ली रणजी टीम में थे ,तब वो स्पायकी हेयरस्टाइल करवाकर होटल में आये हुए थे तो उनके कोच अजित चौधरी ने मजाक से उनको "चीकू" बोल दिया था , तब विराट कोहली चीकू बन गये और उनके साथी लोग भी चीकू कहकर पुकारने लगे |
2. राहुल द्रविड़

Copyright Holder : OurSuccessPoint
द्रविड़ के एक दोस्त ने उनका निकनेम जैमी रखा था क्योकि द्रविड़ के पिता जी जैम बनाने वाली कंपनी में काम करते थे | एक और कारण है , बचपन में स्कूल टूर्नामेंट हुआ था और उस टूर्नामेंट का नाम "जैमी कप" था ,इस टूर्नामेंट में द्रविड ने जीत हासिल की थी इसीकारण भी उनका नाम जैमी पड़ा था |
3.रिकी पोंटिंग

Copyright Holder : OurSuccessPoint
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रिकी पोंटिंग जवानी के दिनों में ग्रेहाउंड दौड़ में शर्त लगते थे इसलिए उनको PUNTER नाम दिया गया |
अधिक जानकारी और ट्रिक्स जानने के लिए प्लेस्टोर से हमारा एप्लीकेशन इनस्टॉल करे | CLICK HERE
