आपके ये पसंदीदा बॉलीवुड स्टार फिल्मों में आने से पहले करते थे ऐसा काम

बॉलीवुड में ऐसे अनेक मशहूर अभिनेता है, जिन्होंने बॉलीवुड दुनिया में अपना अलग ही छाप छोड़ी है | लेकिन क्या आप जानते है ये फ़िल्मी सितारे फिल्मों में आने से क्या काम करते थे |आइये जानते है इन फिल्मी सितारों के बारे में -


नवाजुद्दीन  सिद्दीकी -




आपको विश्वास नही होगा कि नवाजुद्दीन फिल्मों में आने से पहले वाचमैन का काम किया करते थे | फिर बाद में फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा | फिल्म बजरंगी भाईजान में इनके रोल को बहुत पसंद किया गया |


रजनीकांत -



साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं | आपको बता दें कि रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले बस कन्डक्टर थे | इन्होने ये साबित कर दिया कि अगर मेहनत करोगे तो सफलता मिलने से कोई नही रोक सकता |


अक्षय कुमार -



खतरों के खिलाडी कहे जाने वाले अक्षय कुमार फिल्म ज्वाइन करने से पहले बैंकोक में वेटर का काम किया करते थे | यहाँ तक कि खाना बनाने का भी क्काम किया |


रणवीर सिंह -



बैंड बाजा बारात से अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एक विज्ञापन एजेंसी में काम करते थे |


जॉनी लीवर -



ये मशहूर हास्य कलाकार अपनी फिल्मों में अक्सर लोगों को हँसाते नजर आया है | ये कलाकार पहले सड़कों पर पेन बेचा करता था | इसके बाद फिल्मों में काम करना शुरू किया और आज बहुत ही प्रसिद्ध कलाकार हैं |

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !