
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी में सबसे टॉप पर चल रहे है सैमसंग एक के बाद एक नए स्मार्टफोन लांच रहा है |बहुत दिनों से दर्शकों की मांग थी कि फ्लिप वाला एंड्राइड स्मार्टफोन लॉन्च किया जाये | इसी मांग को देखते हुए सैमसंग ने अपना लेटेस्ट मॉडल निकल | कोरियाई दिग्गज कंपनी सैमसंग ने अपना फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है | इसे सैमसंग गैलेक्सी फोल्ल्डर 2 नाम दिया गया है |
स्पेसिफिकेशन -
Samsung Galaxy folder 2 एंड्राइड 6.0 मार्शमैल्लो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है | इस स्मार्टफोन को दो अलग-अलग वेरियंट में पेश किया है | पहला वेरियंट LTE है और दूसरा वेरियंट 3G को सपोर्ट करता है | यह दो कलर में उपलब्ध है - ब्लैक, सिल्वर |
इसमें 3.8 इंच की डिस्प्ले और फ्लिप के साथ-साथ कीपैड भी दिया गया है | यह 1.4GHz का क्वाड कोर प्रोसेसर पर रन होगा | इसकी रैम 2GB और इंटरनल मेमोरी 16GB है, जिसे माइक्रोSDcard की सहायता से 256GB तक बढाया जा सकता है |
इस डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है | इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण चीज इसका बैटरी ही जो कि 1950 mAh की है | भारतीय बाजारों में इसकी कीमत 16,700 रूपये हैं |
निष्कर्ष -
इस स्मार्टफोन को दुनियाभर के अनेक देशों में लांच किया गया है | कोई भी मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए यह सबसे जरुरी है कि उसका बैटरी लाइफ बेहतर हो , उसका रैम और इंटरनल स्टोरेज बेहतर हो | इस स्मार्टफोन की बात करें तो इसकी बैटरी 1950 mAh क्षमता की है जों कि बहुत कम है | हालाँकि रैम और इन्टरनल स्टोरेज से ग्राहक नाराज नहीं होंगे | इसकी कीमत के हिसाब से थोडा महंगा जरुर है मगर यह नए डिजाईन में है तो वाकई दाम भी उचित है |

