श्रीदेवी को टक्कर देने वाली ये अभिनेत्री अब जी रही हैं गुमनाम जिंदगी

हम बात कर रहें है मीनाक्षी शेषाद्री की | वर्ष 1995 में मीनाक्षी ने अमेरिका निवासी इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश नायर से शादी कर ली | दोनों एक फ़िल्मी पार्टी में मिले थे | इश्क हुआ और दोनों ने गुपचुप शादी कर ली | मीनाक्षी के शादी के बारे में कहा जाता है कि उनके परिवार वालों को भी इसकी जानकारी बाद में हुई | हरीश के शादी के बाद भी मीनाक्षी फिल्मी दुनिया से जुडी रही | मीनाक्षी की आखिरी फिल्म 'दो राहें' जो किसी कारण से रिलीज नही हो पाई |



हीरो, घायल, दामिनी और घातक जैसी फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाकर लोगों को अपना दीवाना बनाने वाली  मीनाक्षी शेषाद्री अब गुमनाम-सी जिंदगी जी रही है | आपको बता दें मीनाक्षी वर्तमान में अमेरिका के डलास शहर में रहती है | उनके साथ पति हरीश नायर और दो बच्चे भी रहतें है |



मीनाक्षी शेषाद्री का जन्म वर्ष 1963 को झारखण्ड राज्य में हुआ था | इनका असली नाम शशिकला है शेषाद्री है , फिल्म ज्वाइन करने के बाद इन्होने नाम बदल ली थी | मीनाक्षी केवल 17 साल की उम्र में ही मिस इंडिया का खिताब जीत ली थी | 18 साल की उम्र में फिल्मों कदम रखी और सुपरहिट हिरोइन बन गयी | 



एक समय था जब उस वक्त के प्रसिध्द हिरोइन श्रीदेवी को भी अपने बेहतर प्रदर्शन के दम पर टक्कर देती थी | फिल्म दामिनी में इन्होने दामिनी महिला का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया | इसीकारण आज भी ये अपने रियल नाम से कम और दामिनी नाम से ज्यादा जानी जाती है |

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !