
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत के बाद मनोबल काफी बढ़ा है और वह आज यानि गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दुसरे मैच में भी अपनी लय को बरकरार रखने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी |

मिताली राज की कप्तानी वाली महिला टीम ने विश्व कप के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को 35 रन से हराकर अच्छी शुरुआत की थी जबकि वेस्टइंडीज अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से आठ विकेट से एकतरफा हरी थी | इग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने मेजबान टीम को 282 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था |

इसी मैच में मिताली ने वन-डे क्रिकेट में लगातार सात अर्द्धशतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया | जबकि पूनम राउत ने 86 व स्मृति मंधाना ने 90 रन बनाये | वेस्टइंडीज के खिलाफ भी इन खिलाडियों के आलावा हरमनप्रीत कौर की भी अहम भूमिका रहेगी |
