आईसीसी समय-समय पर क्रिकेटरों के लिए रैंकिंग जारी करता है | इसमें गेंदबाजी और बल्लेबाजी दो अलग प्रकार से रैंकिंग जरी करता है | अभी हाल ही में आईसीसी द्वारा गेंदबाज और बल्लेबाजों के लिए नया रैंकिंग जारी किया है | जो इस प्रकार है |
बल्लेबाजी में विराट नंबर-1 पर बरक़रार -

विश्वभर में सभी लोगों की नजरें विराट कोहली पर टिकी रहती है |हाल में हुए चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया | आपके लिए खुशखबरी है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम है |इसीप्रकार ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच दुसरे और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे स्थान पर है |
आल-राउंडर की रैंकिंग -

आल-राउंडर की ताजा रैंकिंग में बांग्लादेश के शकीब-अल-हसन पहले स्थान पर हैं | उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल दुसरे और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी तीसरे स्थान पर हैं |
टीम रैंकिंग -

टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड शीर्ष पर बना हुआ है जबकि इंग्लैंड दुसरे स्थान पर पहुँच गया है | तीसरा स्थान भारत-पाकिस्तान के बीच सयुंक्त रूप से साझा है |
गेंदबाजी रैंकिंग -

भारत के युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जारी किया गया ताजा रैंकिंग में 764 अंक के साथ दूसरा स्थान मिला है | पाकिस्तान के स्पिनर इमाद वसीम ने 780 अंक के साथ दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है | ताहिर के अब 744 अंक हैं और वे तीसरा स्थान पर काबिज है |
