
सोशल साइट्स की सूची में फेसबुक पहले स्थान पर है | फेसबुक से दुनियाभर के करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं , फेसबुक के यूजर की संख्या दिनोदिन बढती जा रही है | फेसबुक के द्वारा हम अपने विचार व समस्या को अन्य लोगों तक शेयर कर पातें है |
इनसे जुड़ने वाले लोगों की प्राइवेसी का ध्यान फेसबुक काफी खास तौर पर करता आया है , इसके लिए अनेक बदलाव करता आया है | फेसबुक का सबसे बड़ी समस्या है कि आपके प्रोफाइल फोटो और टाइमलाइन फोटोज को कोई भी यूजर चुरा लेता है , मगर अब ऐसा नही होने वाला है |
कैसे काम करेगा यह टूल -

फेसबुक ने आपके द्वारा अपलोड किये गए फोटोज को सिक्योर करने के लिए केवल भारत में ही एक टूल लॉन्च कर दिया है , जिनसे प्रोफाइल फोटोज को शेयर और डाउनलोड करने से सुरक्षित रखा जा सकता है | फेसबुक पर प्रोफाइल पिक्चर की सहायता से एक-दुसरे को खोजते है व जुड़ते हैं , मगर हर कोई अपना फोटो यूज करना नही चाहता क्योंकि वे ऐसा करना असुरक्षित समझता है | लेकिन इस टूल की मदद से फेसबुक पर शेयर किये जाने वाले तस्वीरें का दुरूपयोग कम हो सकता है |
फेसबुक के इस नए टूल में यूजर को फोटोज में प्राइवेसी लगाने का विकल्प मिलेगा कि कौन इसे शेयर कर सकता , कौन इसे डाउनलोड कर सकता है | इसके लिए प्रोफाइल पिक्चर गार्ड आप्शन का यूज करना होगा | आपको बता दें कि फ़िलहाल यह फीचर भारत देश में ही काम करेगा |
नहीं ले सकेंगे स्क्रीनशॉट -
प्रोफाइल पिक्चर पर प्राइवेसी आप्शन के अलावा एक और भी जबरदस्त फीचर को जोड़ा गया है , जिसके अंतर्गत कोई भी उस पिक्चर का स्क्रीनशॉट नही ले सकता | यह फीचर केवल एंड्राइड यूजर्स के लिए उपलब्ध रहेगा |

