रिलायंस जिओ ने किया नयी सेवा की शुरुआत, आपके घर करेगा जिओफाई राऊटर की फ्री डिलीवरी

Copyright Holder : jio.com

रिलायंस जिओ ने एक बार फिर से कस्टमर्स को लुभाने के लिए एक चाल चला है | रिलायंस जिओ की अधिकारिक तौर पर दिया गया एक बयान में कहा गया है कि कस्टमर्स के बुकिंग करने के बाद 90 मिनट के अन्दर  जिओफाई राऊटर की होम डिलीवरी होगी और ग्राहकों से इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा | साथ ही साथ इसे एक्सचेंज में खरीदने पर 100 फीसदी तक का कैशबैक भी मिल रहा है |

दरअसल जिओ ने अपनी ऑफिसियल वेबसाइट को अपडेट किया और एक बैनर लगाया | बैनर पर दिखाई जा रही सूचना के अनुसार कंपनी जिओफाई राऊटर की डिलीवरी 90 मिनट के अन्दर करेगी , हालाँकि यह सर्विस किन-किन शहरों के लिए है , यह नहीं बताया गया है | बता दें कि 90 मिनट में किसी भी प्रोडक्ट की होम डिलीवरी कर पाना मुश्किल है , आम तौर पर 2-3 दिन में डिलीवरी होती है |

ऐसे करें जिओफाई राऊटर आर्डर -


Copyright Holder : jio.com

कंपनी ने जिओफाई खरीदने के लिए दो विकल्प मुहैया कराया है | पहला यह है कि आप 18002002002 पर कॉल करके आर्डर दें सकते हैं और दूसरा आप्शन है जिओ के वेबसाइट पर BUY NOW का विकल्प चुन सकते हैं | इस जिओफाई की कीमत 1,999 रूपये हैं | 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !