
अगर बजट समस्या के कारण टचस्क्रीन लैपटॉप नहीं खरीद पायें है या फिर भूल होने से टचस्क्रीन लैपटॉप नहीं खरीद पायें है तो आपको निराश होने की जरुरत नहीं है , हम ऐसे तरकीब बताने जा रहे है जिससे नार्मल लैपटॉप को भी टचस्क्रीन लैपटॉप बना सकते है , हाँ लेकिन इसके लिए आपको 5,988 रूपये खर्च करने होंगे | आइये जाने कैसे बनाये टचस्क्रीन लैपटॉप -
Airbar

हम आपको एक Airbar नाम के डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं , जिसकी सहायता से नार्मल लैपटॉप को टचस्क्रीन लैपटॉप में बदल सकते है | यह डिवाइस अमेज़न पर 5,988 रूपये में उपलब्ध है |
स्वीडिश कंपनी नियोनोड ने इस डिवाइस का अविष्कार किया है यह तीन प्रकार की लैपटॉप के लिए उपलब्ध है , पहला वेरियंट 13.3 इंच के लैपटॉप के लिए, दूसरा वेरियंट 14 इंच के लैपटॉप के लिये और तीसरा वेरियंट 15.6 इंच लैपटॉप के लिए है |
किस तरह काम करता है Airbar
Airbar लाइट इंटरपोलेशन नाम की एक तकनीक पर काम करता है | Airbar को USB पोर्ट में फिक्स किया जाता है तब इसके द्वारा लैपटॉप में आन्तरिक रूप से लाइट डाली जाती है और जब लैपटॉप के स्क्रीन को टच करते है तो स्कीन पर पड़ रही लाइट आपकी उंगली से टकराती है इसके कारण लैपटॉप टचस्क्रीन के रूप में काम करने लगता है |
कैसे करें इसका प्रयोग -

इस डिवाइस को अपने लैपटॉप के USB पोर्ट में लगाना होगा जिसके बाद लैपटॉप स्वतः ही टचस्क्रीन बन जायेगा | यह एक स्लिम डिवाइस है जो ज्यादा जगह नही घेरता |
Shop Now
हमें ख़ुशी होगी जब आप हमारे एप्लीकेशन को डाउनलोड करेंगे - Click Here

