
भारत ही नहीँ बल्कि पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी सबसे विश्वशनीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना सबसे लेटेस्ट मॉडल गैलेक्सी S8+ भारतीय बाजारों में लांच कर दिया है | 6GB रैम वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 74,990 रूपये बताई गयी है और इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB है | यह आज से बिक्री को तैयार हो गया है , इस स्मार्टफोन को खरीदने के साथ-साथ कंपनी 4,999रूपये की कीमत वाली वायरलेस चार्जर मुफ्त में देगी | इसके मिडनाईट ब्लैक कलर में भी उपलब्ध है |

सैमसंग गैलेक्सी S8+ में 6.2 इंच की सुपर एमोLED QHD डिस्प्ले दी गयी है | एंड्राइड 7.0 नॉगट वाले इस स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है , जिसमे एक साथ दो सिम यूज किया जा सकता है या फिर एक सिम और एक माइक्रोSDcard का उपयोग किया जा सकता है |

फोटोग्राफी व विडियो शूटिंग के 12 मेगापिक्सेल का ड्यूल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सेल का ऑटो फोकस के साथ फ्रंट कैमरा दिया गया है | यह स्मार्टफोन 3500 mAh क्षमता वाली बैटरी से लैस होगा |
हमें ख़ुशी होगी जब आप हमारे एप्लीकेशन को डाउनलोड करेंगे - Click Here

