
Lenovo की पार्टनर वाली कंपनी मोटोरोला ने 4थ जेनेरेशन के E सीरिज के एंट्री लेवल स्मार्टफोन मोटो E4 और मोटो E4 प्लस को लॉन्च कर दिया है | जिसकी कीमत वेरियंट के हिसाब से 8000 रूपये से 11000 रूपये तक राखी गयी है | दोनों ही स्मार्टफोन का डिजाईन 5th जेनेरेशन मोटो G स्मार्टफोन से मिलता जुलता है | खास बात यह है कि दोनों के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है |

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो E4 में 5 इंच HD डिस्प्ले और 2GB रैम के साथ क्वाड-कोर 1.4 GHz स्नेपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है | इसका इंटरनल स्टोरेज 16GB का है , जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है |
कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 8 मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है , वही इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सेल का मौजूद है | इस स्मार्टफोन में 2800 mAh की रिमुवेबल बैटरी दी गयी है |

दूसरी तरफ Moto E4 Plus की बात करें तो इ स्मार्टफोन में 5.5 इंच HD का डिस्प्ले दिया गया है जो E4 से थोडा - सा बड़ा है | इसमें भी क्वाड-कोर 1.4 GHz स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और 2GB रैम मौजूद है | ये दो स्टोरेज विकल्प 16GB और 32GB के साथ ग्राहकों को उपलब्ध होगा |
E4 plus के कैमरे की बात करें तो तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल और फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है | वहीं इसके बैटरी 5000 mAh की है | इसके अलावा Moto E4 और Moto E4 Plus दोनों ही एंड्राइड 7.1 Nougat पर आधारित होगा |
