आजकल लगातार एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे है | उनका लुक और फीचर्स देखकर अपना स्मार्टफोन पुराना लगने लगता है | अब हम रोज एक नया स्मार्टफोन तो ले नहीं सकते | ऐसे में यदि आप अपने स्मार्टफोन को यूज करके बोर हो चुके है और एक नया ल्लुक चाहते है | लेकिन आप नया स्मार्टफोन नहीं लेना चाहते हो | तो ऐसे में यहाँ पर आपको कुछ टिप्स बता रहें है , जिनका यूज करके अपने पुराने स्मार्टफोन को नया लुक दे सकते हो |
पुराने फोन को नया लुक देने के लिए ऐसे करे -
1. लॉन्चर चेंज करें - यदि स्मार्टफोन के अंदरूनी लुक यानि फंक्शन से बोर हो चुके है तो अपने स्मार्टफोन को नया लुक देने के लिए कोई अच्छा-सा लांचर इनस्टॉल कर लें | इससे मोबाइल के फंक्शन चेंज हो जायेंगे और स्मार्टफोन यूज करने में अच्छा भी लगेगा | इसके साथ ही लांचर के कारण कुछ एक्स्ट्रा फीचर भी मिल जायेंगे |इस तरह से आपका स्मार्टफोन पहले की अपेक्षा बहुत अच्छा लगेगा |

2. बैक कवर बदल दें - बैक कवर चेंज करने से कोई भी स्मार्टफोन कुछ हद तक नया लगता है , साथ ही साथ कवर से सुरक्षित भी रहता है | बैक कवर रंगीन में हो और किसी फूल या कार्टन का फोटो प्रिंट हो तो, स्मार्टफोन की लूकिंग में चार चाँद लग जाती है |

3. स्क्रीन गार्ड चेंज करें - पुराने स्मार्टफोन को नया लुक देने के लिए उसका स्क्रीन गार्ड भी बदल सकते हैं | इससे स्मार्टफोन की स्क्रीन में चमक आएगी और स्मार्टफोन एकदम नया लगेगा | स्क्रीन गार्ड किसी भी स्मार्टफोन के लिए सबसे जरुरी चीज है , यह आपके स्मार्टफोन की डिस्प्ले की सुरक्षा करता है , जिससे डिस्प्ले में खरोच लगने से भी बचा रहता है |

ऊपर दिए गए टिप्स को आजमाने से आपका स्मार्टफोन बिलकुल नया-सा लगने लगेगा |
