
जब से नोटबंदी हुई है तब से देश में ऑनलाइन लेन-देन को ज्यादा अपनाया जा रहा है | इसी कारण अनेक वेबसाइट बनाये गए है जिनसे इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन किया जा सके | इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन करने के अनेक माध्यम है , जैसे - एटीएम कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग या वॉलेट कम्पनी Paytm | यही तरीके ऑनलाइन लेन-देन में सुरक्षित है |
ऑनलाइन ट्रांजिक्शन के डिमांड को देखते हुए व्हाट्सएप्प ने भी यह सुविधा शुरू करने जा रहा है | फिर कोई भी व्हाट्स एप्प यूजर किसी के भी अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर कर सकता है | यह फीचर लागू हो जाने करोड़ो लोगों को फायदा होगा |
ऐसा माना जा रहा है कि व्हाट्सएप्प भारत सरकार के डिजिटल अभियान में शामिल होकर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की जुगाड़ में है | व्हाट्सएप्प के द्वारा जारी किया गया बयान में कहा गया है कि इंडिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और हम समझते हैं कि डिजिटल इण्डिया कैम्पेन में हम किस तरह से अपना सहयोग दे सकते हैं | आपको बता दें कि व्हाट्सएप्प पैसे ट्रान्सफर करने के लिए भारत सरकार की शासकीय पेमेंट सर्विस यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस ( UPI ) का इस्तेमाल करेगा |

आपको बता दें कि भारत जैसे अधिक जनसंख्या वाले देश में अमेरिका से कम क्रेडिट कार्ड धारक हैं | इसलिए व्हाट्सएप्प का यह योजना कारगर साबित होगा | मिली जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप्प इस सेवा को शुरू करने के लिए अन्य कंपनियों के साथ मिलकर खूब पसीना बहा रहा है |
