चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा बार शतक मारने वाले ये है खिलाडी

ICC चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट को शुरू होने में शुरू हो चूका है | क्रिकेट की दुनिया में विश्व कप के बाद चैंपियंस ट्रॉफी को ही सस्बे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है | इस ट्राफी का ये आठवां सीजन है , जिसमे आठ टीमें हिस्सा ले रही है | यहाँ पर उन खिलाडियों की बात करने जा रहे है जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक बटोरे है |

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले 5 खिलाडी - 


1. हर्शल गिब्स, दक्षिण अफ्रीका ( 3 शतक )

दक्षिण अफ्रीका का यह धाकड़ बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 3 शतक लगये है , जिसमे 50 चौकें और 6 छक्के शामिल है | इसका स्ट्राइक रनरेट 85.50 का रहा है |

2. सौरव गांगुली, भारत ( 3 शतक )

सौरव गांगुली ICC चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अब तक 13 मैच खेले है जिसमे 66 चौकें और 17 छक्के के बदौलत  टूर्नामेंट इतिहास में सबसे ज्यादा 3 शतक अपने नाम करने में सफल रहा | गांगुली का स्ट्राइक रेट 83.12 का रहा |

3. क्रिस गेल, वेस्ट इंडीज ( 3 शतक )

क्रिस गेल क्रिकेट जगत में सबसे खतरनाक खिलाडी माने जाते है , अगर यह किसी मैच में टिक गये तो समझो हर एक बॉल बौंडरी जाएगी | इन्होने भी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में 88.77 की स्ट्राइक रेट से 3 बार शतक लगा चुके है | गेल ने इस टूर्नामेंट में 101 चौकें और 15 छक्के लगा चुके है |

4. सईद अनवर, पाकिस्तान ( 2 शतक )

पाकिस्तान के इस खिलाडी ने चैंपियंस ट्रॉफी में 2 शतक मारने में सफल रहा , जिसमे 35 चौकें और 1 छक्के शामिल है | इन्होने इस टूर्नामेंट में केवल चार मैच ही खेले है |

5. शिखर धवन, भारत ( 2 शतक )

भारत के इस बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी में केवल 5 मैच खेले है | 35 चौकें और 4 छक्के के साथ अब तक 2 शतक लगा लिए है , ऐसा उम्मीद किया जा रहा है कि इस बार के चैंपियंस ट्रॉफी में इनका बल्ला चलने वाला है |

Read Also - 

हमें ख़ुशी होगी जब आप हमारे एप्लीकेशन को डाउनलोड करेंगे - Click Here
download oursuccesspoint android app.apk

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !