अभी लोगों पर से अच्छी तरह से आईपीएल का क्रेज उतरा ही नहीं कि आईसीसी ने 1 जून को ICC चैंपियन ट्रॉफी की शुरुआत की घोषणा कर दिया। इस सीजन में भारत को ग्रुप बी में रखा गया है जिसमे चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान भी है | तो जाहिर - सी बात है इस बार का चैंपियंस ट्रॉफी रोमांचक भरा होगा |
हम यहाँ पर ऐसे खिलाडियों के नाम बताने जा रहे है जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लेकर चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास के पन्नो में अपना नाम बरकरार रखा है |
ICC चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ी -
1. के. मिल्स, न्यूजीलैंड ( 28 विकेट )

न्यूजीलैंड के मिल्स ने 4.29 इकॉनोमी रेट से अब तक का सर्वाधिक 28 विकेट अपने नाम करने में सफल रहा , इन्होने इस टूर्नामेंट में 2000-2013 तक खेलकर यह कारनामा किया |
2. एम. मुरलीधरन, श्रीलंका ( 24 विकेट )

मुरलीधरन ने वर्ष 1998-2009 तक 17 मैच खेलकर 24 विकेट चटकाए है , इनकी इकॉनोमी रेट 3.60 की रही |
3. लसिथ मलिंगा, श्रीलंका ( 22 विकेट )

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा साल 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेना शुरू किया था और अब तक 13 मैच खेलकर 5.14 की इकॉनोमी रेट से 22 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा है |
4. ब्रेट ली, ऑस्ट्रेलिया ( 22 विकेट )

ब्रेट ली ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज है , उन्होंने इस टूर्नामेंट में 16 मैच खेलकर 4.79 इकॉनोमी रेट से 22 खिलाड़ी का शिकार किये है यानि की 22 विकेट लिए है |
5. GD Mcgrath, ऑस्ट्रेलिया ( 21 विकेट )

इन्होने चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट वर्ष 2000 में किया था और वर्ष 2006 तक इन टूर्नामेंट का हिस्सा रहा , इस बीच इन्होने 12 मैच खेले और 4.03 इकॉनोमी रेट से 21 विकेट चटकाए है |
Read Also -
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 टीम
- ऐसे पाँच क्रिकेट टीम जिन्होंने ICC चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन से विजयी हुए
- चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा बार शतक मारने वाले ये है खिलाडी
- आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
- चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक सिक्स मारने वाले टॉप 3 ताबड़तोड़ बल्लेबाज
- ICC चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 धुरंधर बल्लेबाज

