नोकिया 8 लीक: 6जीबी रैम और 23 मेगापिक्सल के साथ अगस्त में होगा लॉन्च

लीक इमेज की खबरों के बाद आखिरकार HMD गोबल ने नोकिया 8 की लॉन्चिंग की दिनांक से पर्दा हटा दिया. कंपनी नोकिया 8 को आगामी 16 अगस्त को लंदन में एक इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी. यह फ़ोन अपने हार्डवेयर को लेकर काफी चर्चा में रहा है. चलिए नोकिया 8 के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Nokia

अभी तक आई खबरों को देखा जाए तो नोकिया 8 में स्नेपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की बात कही जा रही है जो कि क्वालकॉम का सबसे एडवांस्ड प्रोसेसर है. इस फ़ोन में 5.7 इंच वाली 2K रेजोल्यूशन की QHD डिस्प्ले दी जाएगी. अगर रैम की बात की जाए तो फ़ोन में 4जीबी या 6जीबी रैम हो सकती है. जैसी खबरें आ रही हैं इस फ़ोन के स्टोरेज के आधार पर दो वैरियंट भी निकाले जा सकते हैं. सबसे ज्यादा चर्चा इस फ़ोन के कैमरा पर हो रही है. जैसा कि हाल ही में HMD गोलब और प्रसिद्ध फोटोग्राफी लेंस बनाने वाली कंपनी Carl Zeiss ने साझेदारी की है तो अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि नोकिया 8 में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया गया है जिसमें Carl Zeiss का लेंस यूज़ हुआ है. अगर ऐसा होता है तो नोकिया 8 इस तरीके का पहला एंड्राइड फ़ोन होगा. हलांकि इससे पहले खबर आई थी कि नोकिया 8 में 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जायेगा. यह फ़ोन एंड्राइड 7.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा. अभी तक जितने स्पेसिफिकेशन इस फ़ोन के बारे में बताये जा रहे हैं अभी उनकी ऑफिशियली पुष्टि नहीं हुई है.

Nokia

इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि नोकिया 5 की बिक्री मध्य अगस्त से शुरू हो जाएगी और नोकिया 8 अगस्त के अंतिम सप्ताह में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. नोकिया इन नये फ़ोन्स के जरिये मार्किट में फिर से अपनी पहचान बनाना चाहता है. क्या नोकिया लोगों का एक बार फिर से चहेता बन पायेगा या नहीं बन पायेगा यह तो वक़्त ही बताएगा.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !