अपने आधार कार्ड को एसबीआई खाते से कैसे लिंक करें ?
धीरे धीरे आधार कार्ड फाइनेंसियली ट्रैन्ज़ैक्शन के लिए एक मुख्य दस्तावेज बनता जा रहा है. भारत सरकार ने इनकम टैक्स आदि में आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है. इसलिए आज कल सभी बैंक अपने फॉर्म में आधार कार्ड डिटेल का कॉलम दे रहीं हैं. ऐसे में अगर आपके पास SBI का अकाउंट है और आपने अपना आधार कार्ड अपने अकाउंट से नहीं जोड़ा है तो यह आर्टिकल आपके लिए लाभकारी हो सकता है. आइये जाने कैसे जोड़ें अपने आधार कार्ड को अपने SBI अकाउंट से...
आधार को अपने SBI अकाउंट से जोड़ने के तीन तरीके हैं
नेट बैंकिंग के माध्यम से
अगर आपके अकाउंट पर नेट बैंकिंग एक्टिवेट है तो आपके लिए ये बहुत ही आसान काम है. आप सबसे पहले अपने नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉग इन करें उसके बाद My Account पर क्लिक करें. यहाँ पर आपको लिंक आधार का आप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर के जरूरी जानकारी जैसे की आधार कार्ड नंबर इत्यादि भर दें और submit कर दें. आपका आधार कार्ड नंबर वेरीफाई होने के बाद आपके अकाउंट से लिंक हो जायेगा और आपको कन्फर्मेशन sms मिल जायेगा.
गूगल
SMS के जरिये
अगर आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा नहीं है तो आप sms के जरिये भी आधार लिकं कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक sms भेजना होगा. इस sms का फॉर्मेट इस प्रकार होगा UID (स्पेस) आधार कार्ड नंबर (स्पेस) अकाउंट नंबर, उसके बाद इस sms को 567676 पर भेज देना है और आपका अधर कार्ड आपके अकाउंट से लिंक हो जायेगा.
ATM के जरिये
आप आधार कार्ड को आईटीएम के जरिये भी लिंक कर सकते हैं. उसके लिए एटीएम मशीन में कार्ड लगा के पिन डालना होगा. उसके बाद जो मेनू आएगा उसमे आपको “Service – Registrations” आप्शन को सेलेक्ट करना होगा. उसे बाद आपको Aadhaar Registration का आप्शन दिखेगा. इस आप्शन में जा कर अपना अकाउंट टाइप चुन कर आधार कार्ड नंबर ऐड कर दें और आपका आधार आपके SBI अकाउंट से लिंक हो जायेगा.
