21 जुलाई को रिलायंस कंपनी द्वारा फीचर्ड 4G जियो फ़ोन लॉन्च करने के बाद टेलिकॉम इंडस्ट्री अचंभित रह गई थी क्योंकि इस फ़ोन को मुफ्त (जीरो रुपया) में दिया जा रहा है. हालाँकि आपको इसके लिए 1500 रुपये सिक्यूरिटी मनी के तौर पर जमा करने होंगे. जिसे कंपनी फ़ोन वापस करने पर आपको लौटा देगी. लेकिन जियो फ़ोन की बुकिंग से पहले कंपनी ने ‘Keep me Posted’ आप्शन अपनी साईट पर दिया. इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद आपको इस फ़ोन की बुकिंग और बिक्री आदि की अपडेट मिलती रहेगी. जैसा अब तक खबर है जियो फ़ोन 24 अगस्त से प्रीबुक के लिए उपलब्ध होगा और सितम्बर में इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. चलिए हम आपको बताते हैं आपको कैसे Keep me Posted के लिए रजिस्ट्रेशन हैं.
jio
स्टेप 1. सबसे पहले jio.com साईट पर जाएं.
स्टेप 2. यहाँ आपको साईट पर जियो फ़ोन के बैनर पर Keep me Posted लिखा हुआ दिखेगा. इस पर क्लिक कर दें.
स्टेप 3. अब एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा. इसमें जरूरी जानकारी को भर दें जैसे नाम फ़ोन नंबर आदि.
jio
स्टेप 4. इसके बाद टर्म्स एंड कंडीशन को एक्सेप्ट करें और सबमिट पर क्लिक कर दें. आपको ग्रीटिंग सन्देश आपके फ़ोन पर मिल जायेगा.
जिस हिसाब से लोगों का जियो फ़ोन के प्रति रिसपोंस है, उम्मीद है यह फ़ोन जल्दी से आउट ऑफ़ स्टॉक हो जायेगा. एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि जियो आगामी 3 महीने में 5 करोड़ जियो फ़ोन भारत में लॉन्च करेगा.
