सैमसंग के चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है. सैमसंग अपना अगला प्रीमियम स्मार्टफ़ोन गैलेक्सी नोट 8 आगामी 23 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. जैसा कि अब तक लीक के जरिये जितनी खबरें आईं हैं, सैमसंग का यह फ़ोन “Flagship phone of the year” हो सकता है. सैमसंग पहले ही यह कन्फर्म कर चुका है कि यह फ़ोन साइज़ में बड़ा होगा और सूत्रों से खबरें आ रही हैं कि इस फ़ोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गयी है जो कि सैमसंग S8 प्लस से भी बड़ी है. साथ ही इस फ़ोन को बहुत ही कम बेज़ेल की डिजाईन के साथ बनाया गया है जिसे सैमसंग में इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है.
leak image by forbes
अभी हाल ही में सैमसंग ने जो हिंट दीं है उनके अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है. जो कि इस समय क्वालकॉम का सबसे एडवांस प्रोसेसर है. साथ ही खबर यह भी है कि नोट 8 सैमसंग का पहला फ्लैगशिप फ़ोन होगा जिसमें ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जायेगा. इससे पहले लॉन्च हुए फ्लैगशिप फ़ोन सैमसंग S8 प्लस में केवल सिंगल कैमरा दिया गया था.
खबरों के अनुसार यह फ़ोन 23 अगस्त को लॉन्च होगा और पहले फेज के तहत सितम्बर में US UK और साउथ कोरिया के मार्किट में आएगा और दूसरे फेज के तहत अक्टूबर में विश्व के अन्य मार्किट में भी उतार दिया जायेगा. उम्मीद है यह फ़ोन भारतीय मार्किट में अक्टूबर महीने में आ जायेगा.
