आज हम आपको पनीर कुलचा बनाना बता रहे है, जिसे बनाना बहुत ही आसान है–
आवश्यक सामग्री –
1 कप - मैदा
3 चम्मच - दही
½ चम्मच - चीनी
¼ चम्मच - नमक
½ चम्मच - बेकिंग पाउडर
¼ चम्मच - खाना सोडा
2 चम्मच तेल/घी – कुलचा सेकने के लिए
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ (कुलचे पर लगाने के लिए)
कुलचे में भरने के लिए सामग्री -
1कप - पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
½ चम्मच - धनिया पाउडर
¼ चम्मच - ज़ीरा पाउडर
¼ चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
¼ चम्मच - आमचूर पाउडर
थोडा सा - हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1-2 - हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
स्वादनुसार - नमक
बनाने की विधि –
सबसे पहले मैदा को एक बर्तन मे छान ले, अब मैदा मे खाने का सोडा, बेकिंग पाउडर, नमक और चीनी मिला ले. अब इसमें थोडा-थोडा पानी डालकर मैदा को अच्छी तरह गुथ ले. अब एक अलग बर्तन में पनीर डालें और सारी सामग्री मिलाकर मिश्रण भरने के लिए तैयार कर ले.
अब मैदा को 6-7 बराबर भाग मे बांटकर गोले बना ले, एक गोला लेकर उसे थोड़ा बेलिए, उस पर तैयार पनीर का मिश्रण रखकर चारो तरफ से बंद कर दे, अब धनिया उपर से लगा दे और थोड़ा सूखा मैदा लगाकर बेल ले. अब तवे को गैस पर गरम कर ले, अब कुलचे को सके, दोनो तरफ से तेल या घी लगा कर कुलचे को सेक ले, अब पनीर कुलचा तैयार है, इसे गरमा-गर्म मटर के साथ परोसे.
5000 रूपये पाने के लिए प्लेस्टोर से Gazab Money एप्लीकेशन इनस्टॉल करो.
