ये हैं दुनिया के टॉप 7 सबसे तेज गेंदबाज, नंबर 1 के सामने होती थी बल्लेबाजो की हालत खराब

0

क्रिकेट में जिस प्रकार बल्लेबाज नाम कमाते हैं,उसी प्रकार कई गेंदबाज भी नाम कमा चुके हैं।क्रिकेट में कई ऐसे खतरनाक खिलाड़ी हुए हैं जो कातिलाना गेंदबाजी के साथ साथ रफ्तार के सौदागर भी रहे हैं।आज हम उन 7 गेंदबाजों की बात करने जा रहे हैं जो अपनी तेज बॉलिंग के लिए जाने जाते हैं।


7.जसप्रीत बुमराह




Third party image reference


वर्तमान समय में भारतीय टीम के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह खतरनाक यॉर्कर बॉल के साथ-साथ तेज रफ्तार के लिए भी माहिर हैं।


6.मिचेल स्टार्क




Third party image reference


ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिचेल स्टार्क तेज रफ्तार के लिए प्रसिद्ध हैं।स्टार्क अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को तंग कर चुके हैं।


5.डेल स्टेन




Third party image reference


दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी डेल स्टेन की गिनती दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में की जाती है।रफ्तार के सौदागर डेल स्टेन कई बार 150 किलोमीटर की रफ्तार से बॉल डाल चुके हैं।


4.फिडेल एडवर्ड्स




Third party image reference


वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज फिडल एडवर्ड का क्रिकेट कॅरियर अच्छा रहा था।तेज रफ्तार से बॉल डालने में माहिर एडवर्ड्स ने 2003 में अफ्रीका के खिलाफ 159.5 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बॉल डालकर इतिहास रच दिया था।


3.शॉन टेट




Third party image reference


शॉन टेट को वाइल्ड थिंक के नाम से भी जाना जाता है।टेट पाकिस्तान के खिलाफ 2010 में खेले गए टी20 मुकाबले में 160.7 की रफ्तार से बॉल डाल चुके हैं।


2.ब्रेट ली




Third party image reference


क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार ब्रेट ली किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।ली ने 221 वनडे में ऑस्ट्रेलिया के लिए 380 से अधिक विकेट चटकाए थे।ब्रेट ली अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 161 की रफ्तार से बॉल डाल चुके हैं।


1.शोएब अख्तर




Third party image reference


क्रिकेट की दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर शोएब अख्तर अपनी गेंदबाज़ी से कई बल्लेबाजों को घायल कर चुके हैं।घायल होने वाले खिलाड़ियों में सौरव गांगुली का नाम भी शामिल है।अख्तर की बॉल गोली की रफ्तार से निकलती थी, इसी कारण उनसे बड़े से बड़े बल्लेबाज भी डरते थे।161.3 की रफ्तार से क्रिकेट की अब तक की सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज शोएब अख्तर ही हैं।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !