इस समय टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं।सफलता की बुलंदियों पर बैठे विराट दिग्गज खिलाड़ियों के रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए सारे रिकॉर्ड अपने नाम करने पर लगे हुए हैं।इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर और इंग्लैंड टीम के स्पिन सलाहकार सकलैन मुश्ताक का विराट कोहली और सचिन की तुलना को लेकर बयान सामने आया है।
कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सकलैन मुश्ताक के अनुसार विराट कोहली ही दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं जो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के आंकड़ों के बेहद करीब हैं।सकलेन ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा 'एक बल्लेबाज के रूप में सचिन बहुत बड़े खिलाड़ी थे। मैं तुलना नहीं कर सकता (दो दौर के बीच) लेकिन अगर कोई उनके करीब है तो वो विराट ही हैं।'
इसके अलावा सकलैन ने इंग्लैंड की टीम को कोहली से सम्भलकर रहने की हिदायत दी।उन्होंने कहा 'विराट जिस तरह रन बना रहे हैं, ये इंग्लिश टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है।गौरतलब है कि इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली जबरदस्त फॉर्म में हैं।सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया कोहली की फॉर्म के दम पर ही वापसी कर सकती है।इनसे पहले भी कई लोग विराट की सचिन से तुलना कर चुके हैं।लेकिन विराट को सचिन की बराबरी करने के लिए अभी बहुत लंबा सफर तय करना पड़ेगा।
